फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   new record of passenger for lal bahadur shastri airport varanasi

वाराणसी एयरपोर्ट के नाम दर्ज हुआ एक नया रिकॉर्ड, 11 हजार से अधिक यात्रियों ने आवागमन किया

Sun, 10 Nov 2019 08:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 10 Nov 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
new record of passenger for lal bahadur shastri airport varanasi
बाबतपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

नौ नवंबर दिन शनिवार भारत देश और उत्तर प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक दिन साबित हुआ तो वहीं लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम पर इस दिन एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। शनिवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड यात्रियों का आवागमन से एयरपोर्ट गुलजार दिखा।

विज्ञापन


शनिवार को जहां एक ओर देश में बरसों से चले आ रहे अयोध्या विवाद को शांति और न्यायपूर्ण तरीके से फैसला सुनाकर पूरे विश्व मे अपने लोकतंत्र और न्यायपालिका की एक अलग लोकप्रियता का परिचय कराया, वहीं दूसरी ओर शनिवार को वाराणसी एयरपोर्ट से रिकॉर्ड 11,190 यात्रियों का आवागमन हुआ।
विज्ञापन


इसमें से 5394 यात्रियों का वाराणसी के एयरपोर्ट पर आगमन हुआ और 5,796 यात्रियों ने वाराणसी एयरपोर्ट से अन्य शहरों के लिए उड़ान भरी।

बताते चलें कि इस समय वाराणसी एयरपोर्ट से 40 विमानों का आना और 40 विमानों का जाना पूरे दिन में होता है, यानी एयरपोर्ट से कुल 80 विमानों का आवागमन हो रहा है। वाराणसी एयरपोर्ट दिन प्रतिदिन अपने विकास की ओर बड़ी तीव्रता से बढ़ रहा है।

उत्तर प्रदेश में लखनऊ एयरपोर्ट के बाद दूसरा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी का लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है। यह एयरपोर्ट पूर्वांचल के साथ-साथ बिहार जैसे राज्यों से विदेश के खाड़ी देशों में आवागमन के लिए जाना जाता है और यात्रियों को वाराणसी एयरपोर्ट से यात्रा में सहूलियत मिलती है।

वाराणसी एयरपोर्ट अपने विस्तारी दौर से गुजर रहा है। एयरपोर्ट पर रिकार्ड यात्रियों के आवागमन से एयरपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारी व सीआईएसएफ के साथ-साथ एयरलाइंस और अन्य सहयोगी खुश रहे। सितंबर माह से वाराणसी एयरपोर्ट पर आवागमन बढ़ जाता है और ठंड बढ़ने से विदेशी शैलानी बड़ी संख्या में भारत व काशी भ्रमण के लिए आते हैं।

एयरपोर्ट निदेशक आकाश दीप ने बताया कि शनिवार का दिन वाराणसी एयरपोर्ट के लिए विशेष रहा। एयरपोर्ट से रिकॉर्ड यात्रियों ने आवागमन किया। हमारी कोशिश रहेगी कि एयरपोर्ट आगे और भी विकास करें और हम इसके लिए तैयार हैं। हम यात्रियों की सुविधा के लिए भरपूर पूरी कोशिश कर रहे हैं कि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके। रिकॉर्ड यात्रियों के आवागमन को सुचारू रूप से एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ-साथ  सीआईएसएफ अधिकारी और जवानों, एयरलाइंस और अन्य ने अपना पूरा योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed