फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New record created in mega vaccination campaign

मेगा टीकाकरण अभियान में बन गया नया रिकार्ड

Tue, 28 Sep 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
New record created in mega vaccination campaign
जिले में सोमवार को मेगा टीकाकरण अभियान में नया रिकार्ड बन गया। इस साल जनवरी से शुरू टीकाकरण अभियान में अब तक नौ महीने में एक दिन में सबसे अधिक 83 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया। शहरी और ग्रामीण इलाकों में 285 केंद्रों पर चले अभियान में 18 से 44 साल के सबसे अधिक 50 हजार, जबकि 45 साल से अधिक उम्र के 24 हजार लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

सोमवार को मेगा अभियान में सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि इसमें महिला अस्पताल कबीरचौरा में बने महिला स्पेशल बूथ और अंतरराष्ट्रीय स्पेशल केंद्र पर भी लोगों ने टीका लगवाया। उधर लगातार तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग को मिली 2532 सैंपल की रिपोर्ट में कोई कोरोना मरीज नहीं मिला। अब केवल दो मरीज जिले में एक्टिव रह गए हैं।
विज्ञापन

दो अक्तूबर से आयुष्मान कार्ड बनाने के अभियान की तैयारी
जिले में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए दो अक्तूबर से विशेष अभियान चलाने की तैयारी चल रही हैं। हालांकि अभी स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए शासन स्तर से गाइडलाइन का इंतजार है। फिलहाल जिले में 293044 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि फिलहाल 30 सितंबर तक अभी अभियान चलाकर कार्ड बनाया जा रहा है। दो अक्तूबर से अंत्योदय वाले लोगों का कार्ड बनाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे में तीन घरों में मिला डेंगू का लार्वा
जिले में सोमवार को डेंगू नियंत्रण के लिए चले सर्वे में तीन घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर वहां लार्वा को नष्ट कराया गया। साथ ही संबंधित लोगों को नोटिस देकर घर के आसपास साफ-सफाई कराते रहने का निर्देश दिया गया। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि राहत की बात यह है कि सोमवार को न तो कोई संदिग्ध मरीज मिला और न ही किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed