फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   new pipeline to be laid in Varanasi 814 crore benefiting population of 300,000 PM lay foundation stone

UP: वाराणसी में 814 करोड़ से बिछेगी 651 किमी लंबी नई पाइपलाइन, तीन लाख की आबादी को फायदा; PM करेंगे शिलान्यास

Sun, 05 Apr 2026 11:33 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 05 Apr 2026 11:33 AM IST
सार

Varanasi News: इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहर के उन इलाकों में पानी पहुंचाना है जहां वर्तमान में लो-वोल्टेज या पुरानी पाइपलाइन के कारण आपूर्ति बाधित रहती है। राइजिंग मेन पाइप बिछाने के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए स्टाफ क्वार्टर निर्माण का भी प्रावधान किया गया है।  

विज्ञापन
new pipeline to be laid in Varanasi 814 crore benefiting population of 300,000 PM lay foundation stone
नगर निगम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Amrit Yojana: अमृत 2.0 योजना के तहत नगर निगम के वरुणा पार, रामनगर और सूजाबाद सहित 18 वार्डों में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को शासन से शनिवार को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई। आधुनिक तकनीक से लैस इन परियोजनाओं का शिलान्यास जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। 

विज्ञापन


इसकी मदद से पेयजल का बुनियादी ढांचा मजबूत किया जाएगा। 651 किलोमीटर की नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसका सीधा फायदा करीब तीन लाख की आबादी को मिलेगा। शुद्ध जल की आपूर्ति के लिए  67,886 घरों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


पानी के भंडारण और उचित दबाव के लिए 18 नए ओवरहेड टैंक और 22 भूमिगत जलाशयों (सीडब्ल्यूआर) का निर्माण किया जाएगा। इस पूरी प्रणाली की सबसे बड़ी विशेषता इसका स्काडा तकनीक से लैस होना है। इस तकनीक के माध्यम से जल निगम के कंट्रोल रूम से ही पानी की आपूर्ति, लीकेज और दबाव की  निगरानी की जाएगी। इससे पानी की बर्बादी रुकेगी। दूषित पेयजल की आपूर्ति नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड और स्वीकृत परियोजना

  • शिवपुरवा-तुलसीपुर क्षेत्र : शिवपुरवा, तुलसीपुर, बिरदोपुर और काजीपुरा वार्ड के लिए सर्वाधिक 184.09 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे 112.17 किलोमीटर लंबी पाइप बिछाई जाएगी ।
  • दुर्गाकुंड व भेलूपुर क्षेत्र : दुर्गाकुंड, नरियां, सरायनंदन, जोल्हा उत्तरी और भेलूपुर वार्ड में 166.67 करोड़ रुपये से 251.92 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डाली जाएगी। 
  • शिवाला व नगवा क्षेत्र : शिवाला, नगवा, बघाड़ा, जंगमबाड़ी, बंगाली टोला के लिए 87.95 करोड़ रुपये से 94.77 किलोमीटर पाइपलाइन का नेटवर्क तैयार होगा।
  • हुकुलगंज व नई बस्ती वार्ड में 45.91 करोड़ रुपये से एक ओवरहेड टैंक और 58.35 किमी पाइपलाइन का कार्य होगा।
  • प्रह्लाद घाट क्षेत्र : प्रह्लाद घाट एवं कृतिवाशेश्वर वार्ड के लिए 33.44 करोड़ रुपये से 34.44 किमी पाइपलाइन का कार्य होगा।
  • ट्रांस वरुणा जलापूर्ति योजना (लमही जोन) फेज-1, पार्ट-बी: 137.43 करोड़ रुपये।
  • सूजाबाद जोन : 34.77 करोड़ 50 हजार रुपये।
  • पेयजल योजना (क्लस्टर-2) : विस्तीकरण वार्ड 33.44 करोड़ रुपये।
  • पेयजल योजना (रामनगर) : नए विस्तारित क्षेत्र 90.85 करोड़ रुपये।

पेयजल के लिए स्वीकृत 814 करोड़ रुपये की परियोजना शहर के 18 वार्डों और विस्तारित क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगी। पीएम के हाथों जल्द ही इस ऐतिहासिक परियोजना का शिलान्यास होना है जिससे हर घर को शुद्ध जल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। - अशोक कुमार तिवारी, मेयर

इस परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद वाराणसी के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में अगले कई दशकों तक पानी की किल्लत नहीं होगी। शासन से पहली किस्त मिलने के साथ ही जल निगम ने निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। - हिमांशु नागपाल, नगर  आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed