फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New officers will be tested as soon as they take charge in Varanasi.

Varanasi News: वाराणसी में चार्ज संभालने के साथ ही नए अफसरों की होगी परीक्षा

Mon, 30 Oct 2023 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
New officers will be tested as soon as they take charge in Varanasi.
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त को चार्ज संभालने के साथ ही वाराणसी के विकास में अपनी परीक्षा देनी होगी। इसके साथ ही शासन स्तर पर भी इनके काम काज की निगरानी कराई जाएगी। वाराणसी में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा सोमवार को वाराणसी पहुंचकर चार्ज ले सकते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, विकास प्राधिकरण पिछले कई वर्षो में तमाम प्रयासों के बाद भी एक भी आवासीय योजना को धरातल पर नहीं उतार पाया। इसके साथ ही शासन के महत्वाकांक्षी ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना को भी गति नहीं मिल पाई। ऐसे ही नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बना पाने में पूरी तरह नाकाम रही है। विकास परियोजनाओं की धीमी गति और काम में लापरवाही पर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल और नगर आयुक्त शिपू गिरि हटाए गए हैं। ऐसे में नए अधिकारियों के पदभार संभालते ही उन्हें आगामी महीनों के लक्ष्य दिए जाएंगे। नगर आयुक्त को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ ही हर गली की सफाई और इसकी निगरानी का लक्ष्य दिया गया जाएगा। नगर निगम की पहली प्राथमिकता शहर की सफाई को शत प्रतिशत लागू कर स्वच्छ सर्वेक्षण में वाराणसी की रैंकिंग सुधारने की दिशा में काम कराया जाएगा। इसके साथ ही विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को ट्रांसपोर्ट नगर योजना को धरातल पर उतारने के साथ ही नक्शों के स्वीकृति में सरलीकरण सहित अन्य लक्ष्य दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed