फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   new ig range dipak ratan join his duty at varanasi

नवागत आईजी रेंज ने संभाला कार्यभार, गंगा में पेट्रोलिंग और गलियों में पैदल गश्त पर फोकस

Mon, 22 May 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 22 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
new ig range dipak ratan join his duty at varanasi
नवागत आईजी रेंज दीपक रतन - फोटो : अमर उजाला
गंगा में पेट्रोलिंग और गलियों में पैदल गश्त व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाएगा। सैलानियों और देश-दुनिया से काशी आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। सोमवार को कार्यभार संभालने केे बाद यह कहना था नवागत आईजी रेंज दीपक रतन का।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाटों, बीएचयू, डीरेका सहित अन्य संवेदनशील स्थानों के लिए विशेष सुरक्षा प्लान बनाया जाएगा। 
आईजी रेंज ने कहा कि देश और दुनिया में काशी की एक विशिष्ट पहचान है। इसलिए बाहर से यहां आने वालों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

पुलिसिंग ऐसी हो कि पर्यटकों और श्रद्धालुओं के साथ किसी प्रकार का अपराध न होने पाए। पर्यटक काशी से अच्छा अनुभव लेकर जाएंगे तो अपने देश में यहां का बखान करेंगे और पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


पुलिस का व्यवहार ऐसा हो कि आमजन उनसे घबराएं नहीं और न ही अपनी शिकायत लेकर थाने लेकर जाने में किसी प्रकार का संकोच हो। बनारस के साथ ही रेंज के अन्य तीन जिलों की सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए कार्ययोजना बनाकर काम किया जाएगा। माफिया और गुंडों के खिलाफ पुलिस बिना किसी भय या दबाव के काम करेगी और किसी बेगुनाह के साथ अन्याय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले आईजी रेंज ने कालभैरव मंदिर, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन किया और तब कार्यभार संभाला। बता दें कि 1997 बैच के आईपीएस दीपक रतन को वर्ष 2005 में यूएन मैडल, 2012 में गैलेंट्री अवार्ड और 2013 में राष्ट्रपति की ओर से वीरता और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed