{"_id":"5ee78009ab88663e0e587223","slug":"new-corona-virus-positive-found-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः कोविड हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ समेत अाठ लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः कोविड हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ समेत अाठ लोग मिले कोरोना संक्रमित
Mon, 15 Jun 2020 07:34 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 15 Jun 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
वाराणसी के कोविड हॉस्पिटल में मरीजों के इलाज में लगे एक चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी समेत अाठ लोगों में सोमवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों स्वास्थ्यकर्मी ईएसआई हॉस्पिटल के हैं। इसके अलावा एक कपड़ा दुकानदार और एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि जलाली पूरा हॉटस्पॉट निवासी 60 वर्ष की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जो कि बीएचयू में भर्ती है। इसके अलावा एक 31 वर्षीय चिकित्सक और एक 19 वर्षीय चिकित्साकर्मी के साथ ही कालिया नगर रथयात्रा में रेडीमेड गारमेंट की दुकान चलाने वाले 30 वर्षीय दुकानदार में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
वहीं देर रात में आई रिपोर्ट में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि इसमे तीन लोग पहले से संक्रमित मिले इश्वरगंगी हॉट स्पॉट के मरीज के घर के सदस्य है जबकि एक मरीज अईली हॉट स्पॉट के संक्रमित मरीज के रिश्तेदार है। बताया कि सोमवार को कुल नौ लोगो को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन