फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New born baby thrown at hospital back side

यूपी में शर्मसार हुई ममता, मां ने जन्म देने के तुरंत बाद नवजात को झाड़ियों में फेंका

Sun, 22 Jul 2018 04:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 22 Jul 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
New born baby thrown at hospital back side
demo pic
एक बच्चे की चाहत में मां न जाने कितने सपने संजोती है लेकिन यूपी के सोनभद्र में एक मां ने बच्चे को अस्पताल में जन्म दिया और उसे अस्पताल के पीछे फेंक दिया। इस घटना ने हर किसी को अवाक कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र कर्मियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मां पर दबाव बनाया, तब वह ने नवजात शिशु को लेकर अपने घर चली गई।
विज्ञापन


सीमावर्ती राज्य बिहार के कैमूर जिला अंतर्गत अधौरा क्षेत्र निवासी एक युवती शनिवार की सुबह सात बजे अपनी मां के साथ प्रसव कराने के लिए खलियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। दोपहर में प्रसव के कुछ देर बाद ही वह डिस्चार्ज करने की जिद करनी लगी।
विज्ञापन


उसकी जिद को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे छोड़ दिया। जैसे ही वह अस्पताल से बाहर आई, अपने नवजात बच्चे को अस्पताल के पीछे झाड़ियों में फेंककर जाने लगी। तभी एक स्वास्थ्य कर्मी की नजर पड़ गई। उसने उसे रोका तो युवती उससे उलझ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब स्वास्थ्य केंद्र के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब हस्तक्षेप किया, तब वह बच्चे को लेकर मां के घर जाने को राजी हुई। बच्चे को उसने क्यों फेंका? इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed