फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New Aadhaar card made today in campaign in post offices of Varanasi and Chandauli

विशेष अभियान में आज बनवाएं नया आधार कार्ड, वाराणसी व चंदौली के डाकघरों में सुविधा

Sat, 09 Jan 2021 12:26 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Sat, 09 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
New Aadhaar card made today in campaign in post offices of Varanasi and Chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर

अगर आपका आधार कार्ड नहीं बना है या फिर पहले से बने आधार कार्ड में आप कोई संशोधन कराना चाहते हैं तो शनिवार को डाकघर पहुंचकर आधार कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए डाक विभाग पूर्वी मंडल की ओर से वाराणसी और चंदौली जिले के 29 डाकघरों में विशेष अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


प्रवर अधीक्षक डाक सुमीत कुमार गाट ने बताया कि वाराणसी जिले के 18 एवं चंदौली जिले के 11 डाकघरों में अभियान चलाया जाएगा। नया आधार निशुल्क बनाया जाता है जबकि डेमोग्राफिक संशोधन जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता, मोबाइल व ईमेल के लिए 50 रुपये और बायोमेट्रिक संशोधन जैसे फिंगरप्रिंट, आईरिस, फोटो के लिए 100 रुपये शुल्क जमा करवाना होगा।

विज्ञापन

यहां चलेगा विशेष अभियान

  • वाराणसीः जिले में वाराणसी प्रधान डाकघर, अस्सी, कबीरचौरा, चेतगंज, चोलापुर, चौबेपुर, मदनपुरा, महामंडल, मालवीयनगर, रामनगर, लंका, वाराणसी सिटी, सारनाथ, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, काशी आरएस, सारनाथ में अभियान चलेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • चंदौलीः जिले में बबुरी, चकिया, नौगढ़, चंदौली, धानापुर, कमालपुर, मुगलसराय, सैयदराजा, सकलडीहा बाजार, सकलडीहा आरएस, सेरुका में सेवाएं ली जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed