फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nepali girls sent delhi from varanasi

बनारस से नई दिल्ली भेजी गई थीं नेपाली युवतियां, एयरपोर्ट के मेन गेट से सटे होटल में प्रवास

Tue, 31 Jul 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 31 Jul 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
Nepali girls sent delhi from varanasi
बाबतपुर एयरपोर्ट
विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर नेपाल से बनारस लाई गई कुछ युवतियों को नई दिल्ली भेजा गया था। अब तक की तफ्तीश में सामने आए इस तथ्य की तस्दीक होने पर रविवार की शाम सीओ क्राइम अभिनव यादव के नेतृत्व में एक टीम नई दिल्ली रवाना की गई है। यह टीम नई दिल्ली में नेपाली युवतियों को छुपाकर रखे जाने वाले संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर उन्हें बरामद करेगी।
विज्ञापन


पढ़ेंः बनारस में नेपाली युवतियों को कैद करने के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार
विज्ञापन


मानव तस्कर गिरोह के सदस्य नेपाल की युवतियों को शहर लाकर बंधक बनाए रखे और उनसे जबरन देह व्यापार करते थे। बीते दिनों शिवपुर थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच ने भाजपा नेता जय सिंह उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया, हालांकि बंधक बनाई गई युवतियां बरामद नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके मद्देनजर परेड कोठी और बाबतपुर एयरपोर्ट के समीप स्थित होटलों के अलावा शिवपुर के चांदमारी और नटिनियादाई क्षेत्र में ढाई दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने छापामारी की।

पढ़ेंः ‘कैद’ महिलाओं की तलाश में बनारस पहुंची नेपाल के अधिकारियों की टीम

संदिग्धों से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर नई दिल्ली रवाना की गई पुलिस टीम से महकमे के उच्चाधिकारियों की अपेक्षा है कि वे मामले की तह तक पहुंचेंगे। हाल ही में नई दिल्ली में नेपाली युवतियां बरामद की गई थीं।

उनसे जुड़े लोगों से क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ करेगी। बता दें कि इस मामले में पुलिस को नेपाल निवासी सुंदरी, संदीप सहित चार अभियुक्तों की तलाश है।

एयरपोर्ट के मेन गेट से सटे होटल में रुकी थी नेपाली युवतियां

Nepali girls sent delhi from varanasi
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के मुख्य गेट से सटे नवनिर्मित तीन मंजिला होटलों में कुछ दिनों पूर्व नेपाली युवतियों के ठहरे होने की सूचना पर शनिवार को क्राइम ब्रांच और शिवपुर थाने की टीम ने छापामारी की। इस दौरान होटल के रजिस्टर चेक किए गए और स्टॉफ से पूछताछ की गई। हालांकि इस दौरान होटल से नेपाली युवतियां नहीं बरामद हुई और उनके संबंध में कोई ठोस जानकारी भी नहीं हाथ लगी।

सीओ क्राइम अभिनव यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि एयरपोर्ट के मेन गेट से सटे एक होटल मेें कुछ दिनों पूर्व नेपाली युवतियां ठहरी हुई थी। इस सूचना पर छापामारी कर स्टाफ से पूछताछ की गई। होटल में अभी निर्माण कार्य चल रहा है और आपातकालीन स्थिति में ही एक-दो कमरे किराये पर दिए जाते हैं।

होटल के रजिस्टर वगैरह दुरुस्त मिले हैं। सीसी कैमरा नहीं लगा था तो उन्हें लगवाने के लिए चेतावनी दी गई है। बता दें कि नेपाल के गुलरिया थाने में दो युवतियों ने मुकदमा दर्ज कराया था कि विदेश में रोजगार का झांसा देकर नेपाली युवतियों को बनारस ले जाकर बंधक बनाया गया और जबरन देह व्यापार कराया जाता था।

इस सूचना पर शिवपुर क्षेत्र निवासी भाजपा नेता जय सिंह उर्फ पप्पू को पुलिस नेे गिरफ्तार किया। वहीं, नेपाल निवासी एजेंट सुंदरी और संदीप सहित चार आरोपियों की पुलिस को तलाश है। इसके साथ ही बंधक बनाई गई नेपाली युवतियों और महिलाओं में से एक को भी रोजाना की छापामारी के बाद बरामद नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed