{"_id":"5fe2ea148ebc3e3db72e0f4a","slug":"nepal-archaeological-department-will-come-to-investigate-pashupatinath-temple-know-what-is-the-matter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पशुपतिनाथ मंदिर की जांच करने नेपाल से आएगी पुरातत्व विभाग, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पशुपतिनाथ मंदिर की जांच करने नेपाल से आएगी पुरातत्व विभाग, जानें क्या है मामला
Wed, 23 Dec 2020 12:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
पशुपतिनाथ मंदिर और दरक रही दीवारें।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी मशीनों के दबाव से दरक रही नेपाली मंदिर की दीवारों की जांच के लिए जल्द ही नेपाल से पुरातत्व विभाग की टीम आएगी। नेपाल के संस्कृति मंत्रालय ने भी पूरे मामले का संज्ञान लिया और भारत में स्थित नेपाली दूतावास से संपर्क किया है।
विज्ञापन
गंगा के तट पर स्थित पशुपति नाथ की प्रतिकृति वाले नेपाली मंदिर की दीवारें भारी मशीनों के दबाव के कारण अब दरकनें लगी हैं। नेपाली मंदिर के महासचिव डॉ. गोपाल प्रसाद अधिकारी ने बताया कि नेपाल के संस्कृति मंत्रालय ने इस मामले को संज्ञान में लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने पूरे मामले की जानकारी भी पत्र के जरिए नेपाल सरकार को दी थी। संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने भारतीय नेपाली दूतावास से भी इस मामले में संपर्क किया है। जल्द ही नेपाल से पुरातत्व विभाग की टीम मंदिर की जांच के लिए काशी आएगी। काठमांडू के पशुपति नाथ के रूप में काशी में निर्मित इस नेपाली मंदिर का संरक्षण नेपाल पुरातत्व विभाग की टीम ही करती है।
विज्ञापन
बता दें कि काशी विश्वनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्य के कारण नेपाली मंदिर की दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं। हालत यह हो गई है कि दिन रात चलने वाले काम के कारण वृद्धाश्रम की दीवारें तो जोर-जोर से हिलने लगती हैं। वहीं धर्मशाला में रहने वाले भी भयभीत हैं।