{"_id":"645bb32806d57f8c300fbe87","slug":"neighboring-young-man-caught-hold-girl-and-said-i-will-marry-by-with-you-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: पड़ोसी युवक ने युवती को पकड़ कर बोला- मांग में सिंदूर डाल कर लेंगे शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: पड़ोसी युवक ने युवती को पकड़ कर बोला- मांग में सिंदूर डाल कर लेंगे शादी
Wed, 10 May 2023 08:37 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 10 May 2023 08:37 PM IST
सार
वाराणसी के सामने घाट क्षेत्र की हरिओम नगर कॉलोनी में किराये पर रहने वाली एक युवती के साथ पड़ोसी किरायेदार ने छेड़खानी की। विरोध करने पर कहा कि तुम्हारी मांग में सिंदूर डाल कर शादी कर लेंगे। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वाराणसी के सामने घाट क्षेत्र की हरिओम नगर कॉलोनी में किराये पर रहने वाली एक युवती के साथ पड़ोसी किरायेदार ने छेड़खानी की। विरोध करने पर कहा कि तुम्हारी मांग में सिंदूर डाल कर शादी कर लेंगे। युवती की तहरीर पर लंका थाने में सुधीर बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बिहार के कैमूर जिले की युवती बीते एक महीने से सामने घाट क्षेत्र की हरिओम नगर कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रहती है। उसी मकान में सुधीर बिंद भी किराये पर रहता है। युवती के अनुसार वह कपड़ा डालने घर से बाहर निकली थी।
विज्ञापन
उसी दौरान सुधीर उसे अपने कमरे में खींच लिया और छेड़खानी करने लगा। किसी तरह से वह उसके चंगुल से छूटी। इस संबंध में लंका थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: दानापुर-सिकंदराबाद के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी गाड़ी