फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nehru's contribution remembered

Varanasi News: नेहरू के योगदान को याद किया

Tue, 28 May 2024 04:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Nehru's contribution remembered
कौलापुर/ज्ञानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। जिला कांग्रेस कार्यालय के साथ श्यामधर स्मारक स्थल कठौता में हुए आयोजनों में उनके योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष डाॅ. राजेंद्र कुमार दूबे राजन व पीसीसी सदस्य सुरेश चंद्र मिश्र ने कहा कि सशक्त, समृद्ध व लोकतांत्रिक भारत के निर्माण के लिए नेहरू का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में पंडित नेहरू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्वांचल राज्य सर्वदलीय मंच के अध्यक्ष विनोद श्यामधर ने कहा कि चाचा नेहरू देश की आजादी के लिए कई बार जेल गए। देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने और भारत के विकास के लिए कार्य करते रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि पं. नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में जाने जाते हैं। इस मौके पर सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, राजेश्वर दूबे, आजाद हुसैन अंसारी, नाजिम अली, नरेश मिश्र, राहुल पांडेय, अंकुर मिश्रा, रमेश, वीरचंद, कैलाश, आदिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed