वाराणसी के सबसे बड़े फ्लाईओवर के निर्माण में लापरवाही, अलकतरा गिरने से दो लोग झुलसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सबसे बड़े कैंट स्टेशन-चौकाघाट फ्लाईओवर का निर्माण समय से पूरा करने की जल्दबाजी में मानकों का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार शाम कैन्ट स्टेशन के सामने सेतु निगम द्वारा बनाये जा रहे फ्लाईओवर के ऊपर काम में लगे कर्मचारियों की लापरवाही के चलते 2 लोग बुरी तरह से झुलस गए। फ्लाईओवर के ऊपर बनाई जा रही सड़क पर संभवतः अलकतरा के लेपन का कार्य किया जा रहा है।
इसी बीच लापरवाही के चलते ऊपर से खौलता हुआ अलकतरा सड़क पार कर रहे सुमन नामक एक चाय विक्रेता के कंधे के ऊपर गिर गया, जिससे वह झुलस गया। वहीं पंद्रह वर्षीय एक बालक भी इसकी चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची पीआरबी-112 की टीम ने बच्चे को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया।