{"_id":"5d2ddfa58ebc3e6cc5783158","slug":"neeraj-shekhar-join-bjp-happy-among-supporters-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीरज शेखर के भाजपा में शामिल होने पर उनके पैतृक गांव में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरज शेखर के भाजपा में शामिल होने पर उनके पैतृक गांव में खुशी
Tue, 16 Jul 2019 08:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 16 Jul 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के साथ सपा नेता नीरज शेखर।
- फोटो : amar ujala
पूर्व सपा नेता नीरज शेखर मंगलवार को भाजपा महासचिव भूपेंदर यादव की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। नीरज ने मंगलवार सुबह संसद भवन परिसर में भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन
इसके बाद से उनके भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई थीं। उनके भाजपा में शामिल होने के बाद जिले भर में उनके समर्थकों में खासा जोश दिखा। खासकर उनके पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी में भी लोगों में खुशी देखी गई। बलिया में भाजपा कार्यालय पर जश्न जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद दुबे ने भी सबको बधाई दी और कहा कि नीरज शेखर के भाजपा में आने से क्षेत्र में भाजपा और मजबूत होगी। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से संपर्क कर सोमवार को स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
शेखर ने भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की और दूसरे भाजपा नेताओं से भी संपर्क किया। नीरज ने सोमवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी छोड़ दी थी। हालांकि, अभी राज्यसभा सदस्य के तौर पर नीरज का कार्यकाल एक साल से ज्यादा शेष था।
Trending Videos
निर्धारित नियमों के अनुसार, यदि कोई सदस्य व्यक्तिगत रूप से अध्यक्ष को त्याग पत्र सौंपता है और उसे सूचित करता है कि इस्तीफा स्वैच्छिक और वास्तविक है तो अध्यक्ष उसका इस्तीफा तुरंत स्वीकार कर सकते हैं। यह भी नियम है कि अध्यक्ष द्वारा इस्तीफा स्वीकार किए जाने से पहले वह किसी भी समय अपना फैसला बदलते हुए इसे वापस ले सकता है।