फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Neelkanth tiwari said BJP workers should clear the confusion on Citizenship Amendment Act varanasi

राज्यमंत्री बोले- नागरिकता संशोधन कानून पर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करें भाजपा कार्यकर्ता

Mon, 30 Dec 2019 01:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 30 Dec 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
Neelkanth tiwari said BJP workers should clear the confusion on Citizenship Amendment Act varanasi
यूपी के राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी - फोटो : amar ujala

भाजपा के काशी विश्वनाथ मंडल की ओर से रविवार को नीचीबाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. नीलकंठ तिवारी ने नागरिकता संशोधन कानून पर चर्चा की। इस दौरान मंडल कार्यकर्ताओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


डा. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर भ्रम फैलाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता समाज में सक्रिय होकर इस भ्रम को दूर करें। राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को लेकर भी तरह-तरह की अफवाहें हैं।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि इस भ्रम को दूर करने के लए संगठन की ओर से कार्ययोजना बनाई गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र ने की। इस दौरान नरसिंह दास, साधना वेदांती, नरेंद्र पांडेय, शिवप्रकाश मौर्या, मनोज यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया को भाजपा बनाएगी हथियार
गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर रविवार को काशी क्षेत्र के आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला हुई। क्षेत्रीय संयोजक शशि कुमार ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को एनआरसी से जोड़कर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए सही जानकारी का प्रसार किया जाए। आईटी सेल के सह संयोजक विनीत मालवीय और अंकित सिंह चंदेल ने आगामी कार्ययोजना बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed