{"_id":"5bd752ddbdec22693e5a3f24","slug":"nayab-bind-will-run-for-bhadohi-to-delhi-for-cleanness-campaign","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता के लिए भदोही से दिल्ली तक दौड़ेंगे नायब बिंद, एक नवंबर को शुरू होगी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता के लिए भदोही से दिल्ली तक दौड़ेंगे नायब बिंद, एक नवंबर को शुरू होगी यात्रा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
नायब बिंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मन में जज्बा हो तो ‘दिल्ली भी दूर नहीं’। इसी जोश के साथ एक धावक ने भदोही से दिल्ली तक दौड़ने का बीड़ा उठाया है। मकसद है देश के लोगों को स्वच्छता का संदेश देना। बात हो रही 21 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय मैराथन में पूरे देश में 22वीं रैंक हासिल कर चुके जिले के धावक नायब बिंद की। वह करीब एक हजार किमी. की दूरी 21 दिन में तय करेंगे। वह प्रतिदिन 50 से 55 किमी. की दौड़ लगाएंगे। इस दौरान वह 15 जिलों में 21 पड़ाव लेंगे।
अभोली ब्लॉक के कनकपुर गांव निवासी कालीन बुनकर धर्मराज के बेटे नायब बिंद एक नवंबर को भदोही के नेशनल इंटर कॉलेज से दिल्ली की दौड़ का आगाज करेंगे। करीब एक हजार किलोमीटर की दूरी 21 दिनों में दौड़ते हुए पूरी करने का रूटमैप तैयार हो गया है। इसके लिए 15 जनपदों में 21 पड़ाव बनाए गए हैं।
भदोही से शुरू दौड़ का पहला पड़ाव जंघई, इसके बाद क्रमश: रानीगंज, संडवा चंद्रिका, जायस, रायबरेली, निगोहा, लखनऊ, जिंदौर, गौसगंज, कन्नौज मंडी, छिबरामऊ, अलीपुर खेड़ा, आसपुर, सिकंदरा राव, हाथरस, मेहरावल, खुर्जा, सांवली, गाजियाबाद और दिल्ली होगा।
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र (एनवाईके) के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक और स्वामी विवेकानंद युवा खेल क्लब के अध्यक्ष नायब को उनके इस कार्य में एनवाईके का सहयोग भी मिल रहा है। यात्रा का समापन दिल्ली स्थित एनवाईके मुख्यालय पर होगा।

यात्री में साइकिल से चलेंगे दो साथी
एनवाईके के राज्य निदेशक जेपीएस नेगी ने रूट पर पड़ने वाले सभी जिलों के जिला युवा समन्वयकों को इस धावक का सक्रिय सहयोग करने का निर्देश दिया है। प्रतिदिन 50 से 55 किलोमीटर की दौड़कर पूरी करते हुए नायब स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्रधानमंत्री मोदी के फ्लैगशिप कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार का मकसद जेहन में लेकर चलेंगे।
उनके साथ साइकिल से दो और साथी हरियांव के विशाल और आनंद भी रहेंगे, जो साइकिल पर तिरंगा लेकर चलेंगे। नायब ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि पिछले चार साल से 10 स्वच्छता दौड़ और कई जागरूकता रैलियां करने के बाद भी स्वच्छता अभियान को लोग शायद समझ नहीं पाए हैं। यही वजह है कि स्वच्छता अभियान का अपेक्षाकृत असर धरातल पर नहीं दिख पा रहा है। इसके प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने की एक कोशिशों में यह यात्रा भी शामिल है।