फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Navratri 2023 Varanasi Trains Going To Maa Vaishno Devi And Maihar Devi Dham Are Full News in Hindi

Shardiya Navratri 2023: बनारस से मां वैष्णो देवी और मैहर धाम जाने वाली ट्रेनें फुल, अब स्पेशल ट्रेनों का सहारा

Thu, 28 Sep 2023 04:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Sep 2023 04:26 PM IST
सार

नवरात्र 15 से 24 अक्तूबर के बीच मनेगा। इससे पहले ही वाराणसी से जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस,अर्चना, हिमगिरी और कोवा एक्सप्रेस की सीटें फुल हो गईं। माता मैहर धाम जाने वाली ट्रेनों की भी ऐसी ही स्थिति है।  

विज्ञापन
Navratri 2023 Varanasi Trains Going To Maa Vaishno Devi And Maihar Devi Dham Are Full News in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान वाराणसी से  मां वैष्णो देवी  और मैहर देवी धाम जाने वाली ट्रेनें फुल हैं। जम्मू जाने वाली चार ट्रेनों में एक से 31 अक्तूबर तक जगह नहीं है। सभी श्रेणियों में टिकट की वेटिंग है। इससे वैष्णो देवी का दर्शन-पूजन करने जाने-आने वाले शहरवासी परेशान हैं। कंफर्म टिकट पाने के लिए टूर एंड ट्रेवल्स संचालकों के यहां चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन निराशा हाथ लग रही है।

विज्ञापन


नवरात्र 15 से 24 अक्तूबर के बीच मनेगा। इससे पहले ही वाराणसी से जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस, अर्चना , हिमगिरी और कोवा एक्सप्रेस की सीटें फुल हो गईं। इन्हीं ट्रेनों से काशी व आसपास के जिलों के श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाते हैं। श्रद्धालुओं की पहली पसंद बेगमपुरा एक्सप्रेस है, फिर दूसरे ट्रेनों का विकल्प चुनते हैं।
विज्ञापन


सभी ट्रेनों के एसी व स्लीपर कोच में वेटिंग है। इससे परिवार के साथ वैष्णो देवी जाने वाले लोगों की भी आस टूट रही है। यार्ड रिमॉडलिंग के चलते बेगमपुरा एक्सप्रेस इस वक्त सुल्तानपुर से जा रही है। 15 अक्तूबर के बाद कैंट से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मणिकर्णिका के मायके से ससुराल तक दौड़ेगी वंदे भारत, महज इतने घंटे में तय पूरी होगी यात्रा

मैहर जाने वाली ट्रेनों में भी जगह नहीं 

Navratri 2023 Varanasi Trains Going To Maa Vaishno Devi And Maihar Devi Dham Are Full News in Hindi
वाराणसी कैंट स्टेशन - फोटो : फाइल

कैंट और पीडीडीयू नगर से होकर ट्रेनें मैहर जाती हैं। महानगरी, कामायनी, गोरखपुर-एलटीटी और बनारस-एलटीटी सुपरफास्ट टमें जगह मिल रही है।  हालांकि, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने कहा कि त्योहारों से पहले स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। जल्द ही ट्रेनों का विकल्प दिया जाएगा।

पहली बार आई ऐसी नौबत

टूर ऑपरेटर आकाश तिवारी ने बताया कि पहली बार ऐसी स्थिति आई है। नवरात्र से एक महीने पहले ही जम्मू जाने वाली ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है। लंबी वेटिंग है, इस कारण लोग टिकट बनवाने से कतरा रहे हैं। डर रहे हैं कि टिकट कंफर्म होगा या नहीं?

विंध्याचल के लिए हर 10 मिनट में मिलेगी रोडवेज बस

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रशासन नवरात्र की तैयारियों में अभी से जुटा है। कैंट रोडवेज बस स्टेशन से विंध्याचल जाने के लिए हर दस मिनट पर बसें उपलब्ध रहेंगी। कुछ बसें सुरक्षित श्रेणी में रखी जाएंगी। श्रद्धालु ज्यादा हुए तो बसें भेजी जाएंगी। ग्रामीण डिपो के एआरएम वीके श्रीवास्तव के अनुसार, निगम की तैयारी पूरी है। नवरात्र में मिर्जापुर रूट पर बसें बढ़ाई जाती हैं। इस बार भी सामान्य के साथ एसी बसें चलाई जाएंगी। जल्द ही बसों का विस्तृत शेड्यूल जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed