{"_id":"5f8ad5ed8ebc3e9b765b6993","slug":"navratri-2020-devotees-worship-seen-maa-vindhyavasini-in-mirzapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाल चुनरी से सजा विंध्यवासिनी दरबार, नवरात्र मेला शुरू, 40 हजार श्रद्धालु ही पहुंचे शीश नवाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल चुनरी से सजा विंध्यवासिनी दरबार, नवरात्र मेला शुरू, 40 हजार श्रद्धालु ही पहुंचे शीश नवाने
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 17 Oct 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मां विध्यवासिनी के दरबार में लाइन लगाकर खड़े श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आधी-अधूरी तैयारियों के के बीच शारदीय नवरात्र मेला शनिवार की भोर से शुरू हो गया। पहले दिन माता विंध्यवासिनी के दरबार में महज 40 हजार भक्तों ने हाजिरी लगाई। कोरोना के मद्देनजर सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक जिला प्रशासन व पंडा समाज श्रद्धालुओं को दर्शन कराया। माता के दरबार की लाल चुनरी से सजावट की गई थी। गुड़हल व कमल फूल और रत्न जड़ित हार शृंगार किया गया।
शारदीय नवरात्र मेले पर कोरोना संक्रमण का असर दिखा। भोर में मंगला आरती के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। उस समय श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी। गंगा में स्नान के बाद घाटों की सभी गलियों में भक्त कतारबद्ध खड़े थे। माता के जयकारे और देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तयै नमो नम: का जाप करते रहे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन व श्रीविंध्य पंडा समाज सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में जुटा रहा। अधि मास के कारण नवरात्र के महीने भर विलंब से शुरू होेने का असर सुबह दिखा। मगर दोपहर तक ही श्रद्धालुओं की भीड़ छंट गई। मध्याह्न हुए आरती व शृंगार बाद कपाट खुला तो दर्शनार्थियों की तादाद बहुत कम थी। दोपहर बाद कम लोगों के आने से प्रशासन भी राहत में रहा। शाम को कुछ ज्यादा ही भीड़ उमड़ पड़ी। अबकी बार आसपास पहले दिन आसपास के क्षेत्र से ही ज्यादा श्रद्धालु आए थे।
2 of 5
शनिवार से शुरू हुए शारदीय नवरात्र धाम में भक्तों का रेला उमड़ा पड़ा। वैसे तो मां के दर्शन के लिए शुक्रवार की रात से ही भक्त मां के धाम में पहुंच गए थे। सुबह स्नान और ध्यान करने के बाद मंगला आरती के समय दर्शनार्थियों की लाइन मंदिर के सामने लग गई थी।
3 of 5
मां विंध्यवासिनी का हुआ शृंगार
- फोटो : अमर उजाला
मंगला आरती खत्म होने के बाद भक्तों ने जयकारे लगाते हुए मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया। मां विंध्यवासिनी धाम में चारों ओर मेले जैसा नजारा रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रही। जिला प्रशासन भी लोगों से कोविड-19 का पालन करते हुए दर्शन करने की अपील कर रहा था। मां विंध्यवासिनी के अलावा मां काली को अष्टभुजा व आसपास अन्य मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में शनिवार से शुरू हुए नवरात्र के पहले दिन अलईपुर स्थित मां शैलपुत्री के प्राचीन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर में प्रवेश के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन के साथ भक्तों को प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
भक्तों की बस यही कामना कि विश्व को महामारी से मां बचाएं और शांति और संपन्नता बनाए रखें। जिला प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन के बाद मंदिर के चारों को बैरिकेट भी किया गया है। भक्तों के उत्साह के आगे कोरोना महामारी का डर खत्म सा दिख रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।