Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students learned about the nutritional content of milk and various animal breeds.

Mirzapur News: दूध के पोषण और पशुओं की नस्लों से रूबरू हुए विद्यार्थी

Thu, 26 Nov 2026 01:32 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर Updated Thu, 26 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Students learned about the nutritional content of milk and various animal breeds.
मिर्जापुर। बरकच्छा स्थित बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें केंद्रीय हिंदू विद्यालय के विद्यार्थियों को दूध के पोषण महत्व, संतुलित आहार और डेयरी पशुओं की नस्लों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य दूध के पोषण महत्व और डेयरी क्षेत्र के योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय के पशु पोषण विभाग की ओर से भारतीय डेयरी संघ, पूर्वी उत्तर प्रदेश चैप्टर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती के उपलक्ष्य में हुआ। विद्यालय में बच्चों को दूध और दुग्ध उत्पादों के फायदे बताए गए। साथ ही डेयरी पशुओं और उनकी नस्लों से परिचित कराया गया।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी, दुग्ध उत्पादों की पहचान, कविता और एक्शन सॉन्ग जैसी गतिविधियां हुईं। विद्यार्थियों को दूध और पौष्टिक अल्पाहार भी वितरित किया गया।
इस अवसर पर निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. वीके मिश्रा, परिसर प्रभारी प्रो. बीएमएन कुमार और पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. अमित राज गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें 45 विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. महिपाल चौबे के नेतृत्व में हुआ।

इसमें डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, डॉ. सौरभ करुणामय, डॉ. दयानिधि जेना, डॉ. अजीत सिंह आदि रहे। भारतीय डेयरी संघ के अध्यक्ष प्रो. डीसी राय और सचिव-सह-कोषाध्यक्ष डॉ. तरुन वर्मा ने भी सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed