{"_id":"5f8897f98ebc3e1a22571763","slug":"shardiya-navratri-2020-on-navratri-devotees-will-be-able-to-worship-maa-vindhyavasini-only-with-these-rules","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shardiya Navratri 2020: नवरात्रि पर इन नियमों से ही भक्त कर सकेंगे मां विंध्यवासिनी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shardiya Navratri 2020: नवरात्रि पर इन नियमों से ही भक्त कर सकेंगे मां विंध्यवासिनी के दर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 16 Oct 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मां विंध्यवासिनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना संक्रमण के बीच विंध्याचल धाम में 17 अक्तूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र के अघोषित मेले की जोर शोर से तैयारी चल रही है। कोरोना संक्रमण के चलते कई मायनों में इस बार का मेला अलग होगा। जहां श्रद्धालु, माता का चरण स्पर्श नहीं कर सकेंगे तो वहीं गर्भ गृह व निकास द्वार से प्रवेश प्रतिबंधित होगा। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही लोग दर्शन पूजन कर सकेंगे। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल की अध्यक्षता में विंध्याचल स्थित प्रशासनिक भवन में गुरुवार को बैठक हुई। इसमें मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा के साथ दर्शन हो सके, इसके लिए पूरे क्षेत्र को आठ जोन 18 सेक्टरों में विभाजित कर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
2 of 5
मध्यान आरती के बाद खुले मां विंध्यवसिनी मंदिर के पट।
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिये मंदिर तक जाने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग के साथ निर्धारित दूरी पर गोला बनाया गया है। जिलाधिकारी व प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने गंगा घाटों मंदिर व गलियों में भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा भी लिया।
3 of 5
मध्यान आरती के बाद खुले मां विंध्यवसिनी मंदिर के पट।
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह ने जिलाधिकारी को मेले की तैयारियों की जानकारी दी। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह, क्षेत्राधिकारी सिटी अजय कुमार राय, पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, अवनीश मिश्रा, अधिशासी अभियंता विद्युत मनोज कुमार यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
सुरक्षा के लिए दस जनपदों की पुलिस बुलाई
प्रभारी पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस बल व पीएसी के अलावा 10 जनपदों से पुलिस बल की मांग की गई है। 1400 सिपाही, 16 इंस्पेक्टर, 202 सब इंस्पेक्टर, आठ डीएसपी तथा एक अपर पुलिस अधीक्षक नवरात्र व्यवस्था के लिए शुक्रवार तक आ जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी एसपी सिटी की होगी। साथ ही पांच प्लाटून पीएसी भी लगाई गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यह नवरात्र कोरोना काल में हो रहा है यदि बहुत आवश्यकता न हो तो न आएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।