{"_id":"6b0744150478bdc5fd0ca84b","slug":"kasturba-girls-will-learn-self-defense-techniques-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-165627-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कस्तूरबा की छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कस्तूरबा की छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर
Thu, 26 Nov 2026 01:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के 10 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 1200 छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सत्रांत तक चलेगा। इसके अलावा जिले के सभी कंपोजिट विद्यालयों की छात्राओं को भी आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे।
डीसी बालिका शिक्षा राजवैभव साहू ने बताया कि जिले के 10 कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में 1200 बालिकाएं पंजीकृत हैं। उन्हें आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। इसके लिए प्रशिक्षण संस्थानों को अधिकृत किया गया है। संस्थानों ने प्रशिक्षण शुरू भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा में सक्षम बनाना है, ताकि वे सुरक्षा के प्रति जागरूक होकर आत्मविश्वास के साथ समाज में रह सकें।