Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Navami Shradh 2025 Shraddha of 13 thousand unborn daughters performed on banks of Ganga in Kashi

Navami Shradh 2025: काशी में गंगा के तट पर 13 हजार अजन्मी बेटियों का हुआ श्राद्ध, की गई मोक्ष की कामना

Tue, 16 Sep 2025 12:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 16 Sep 2025 12:00 PM IST
सार

मातृ नवमी पर काशी में गंगा के तट पर 13 हजार अजन्मी बेटियों का श्राद्ध हुआ। यहां 12 साल में 1.20 लाख बेटियों का श्राद्ध किया जा चुका है। 

विज्ञापन
Navami Shradh 2025 Shraddha of 13 thousand unborn daughters performed on banks of Ganga in Kashi
13 हजार अजन्मी बेटियों का हुआ श्राद्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनुष्ठान तो एक बहाना है, असल में बेटी को बचाना है... के संदेश के साथ मातृ नवमी पर 13 हजार अजन्मी बेटियों का श्राद्ध गंगा तट पर हुआ। ये श्राद्ध अनुष्ठान उन अजन्मी बेटियों के लिए था जिन्हें मां के गर्भ में ही मार दिया गया। 12 साल में अब तक 1.20 लाख अजन्मी बेटियों का श्राद्ध किया जा चुका है।

विज्ञापन


सोमवार को पितृपक्ष की नवमी तिथि को शास्त्रीय विधान के साथ आगमन संस्था टीम ने पिंड निर्माण कर विधिपूर्वक अजन्मी आत्माओं का आह्वान करके बारी-बारी से उनके मोक्ष की कामना की। अंतिम प्रणाम के 12वें साल 13000 पिंड के माध्यम से अजन्मी बेटियों की मोक्ष की कामना की गई। 
विज्ञापन


श्राद्ध अनुष्ठान का समस्त कर्म संस्था के संस्थापक डॉ. संतोष ओझा ने किया जबकि अनुष्ठान पं. दिनेश शंकर दुबे और कन्हैया पाठक के साथ पांच ब्राह्मणों ने कराया। डॉ. संतोष ओझा ने बताया कि आगमन संस्था 2001 से लगातार अजन्मी बेटियों को बचाने के लिए अभियान चला रही है। तमाम सरकारी और संस्थागत प्रयास के बावजूद आज भी काशी में कन्या भ्रूण हत्या जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; काली मठ में संगीत महोत्सव: भरत शर्मा के गीतों से सजी पहली निशा, कई कलाकारों ने देर रात तक लगाई हाजिरी

आगमन संस्था एक बार फिर चिह्नित अल्ट्रासाउंड सेंटर और उनके संचालकों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने की घोषणा करेगी। अनुष्ठान में राहुल गुप्ता, हरिकृष्ण प्रेमी, साधना, सन्नी कुमार, ज्योति, जितेंद्र किरण, साधना, सोनी, अरुण गुप्ता, मदन गुप्ता ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed