फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National school handball competition will be held in Varanasi for first time

UP: पहली बार वाराणसी में होगी राष्ट्रीय स्कूली हैंडबॉल प्रतियोगिता, देश के 1200 खिलाड़ी होंगे शामिल

Wed, 03 Apr 2024 03:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 03 Apr 2024 03:38 PM IST
सार

पहली बार वाराणसी में राष्ट्रीय स्कूली हैंडबॉल प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में देश के 1200 खिलाड़ी दम दिखाएंगे। प्रतियोगिता चार ग्रासी मैदान पर खेली जाएगी। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी होगी।

विज्ञापन
National school handball competition will be held in Varanasi for first time
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्कूली हैंडबॉल अंडर-17 (बालक-बालिका) प्रतियोगिता अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगी। इसमें देश के 1200 खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी परमानंदपुर के मिनी खेल गांव में ठहरेंगे। यह प्रतियोगिता चार ग्रासी मैदान पर खेली जाएगी। इसके लिए खेल मैदान बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल राम शरण सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी पहली बार वाराणसी को मिली है। इस आयोजन से पूर्वांचल में खेल को बढ़ावा मिलेगा। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को सिर्फ शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। परमानंदपुर गांव के एक कॉलेज में खिलाड़ियों को ठहराया जाएगा।
विज्ञापन


यूपी हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता चार ग्रासी मैदान पर खेली जाएगी। परमानंदपुर में दो खेल मैदान तैयार हो चुके हैं। जबकि दो अन्य मैदान तैयार करने में 45 श्रमिक जुटे हैं। छह अप्रैल को लखनऊ में होने वाली बैठक में आयोजन की तारीख पर अंतिम मुहर लगेगी। इसमें शासन के आला अधिकारी शामिल होंगे। बैठक के बाद टीम काशी आकर खेल मैदान का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन वर्ग में होगी राज्यस्तरीय कुश्ती
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। इसमें प्रदेश के सभी 18 मंडल के खिलाड़ी शामिल होंगे। इसके अलावा राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता चंदौली में खेली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed