{"_id":"68e3c9e6bd80e529390c47d2","slug":"national-player-laxmi-won-wrestling-competition-with-prize-money-of-five-thousand-rupees-in-arena-in-varanasi-2025-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sports: मैट पर खेलने वाली राष्ट्रीय खिलाड़ी लक्ष्मी ने अखाड़े में जीता 5 हजार का इनामी दंगल, पढ़ें- अन्य खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports: मैट पर खेलने वाली राष्ट्रीय खिलाड़ी लक्ष्मी ने अखाड़े में जीता 5 हजार का इनामी दंगल, पढ़ें- अन्य खबरें
Mon, 06 Oct 2025 07:23 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 06 Oct 2025 07:23 PM IST
सार
Varanasi News: डीह बाबा अखाड़े में दंगल के दौरान मैट पर खेलने वाली राष्ट्रीय खिलाड़ी लक्ष्मी ने 5 हजार का इनामी दंगल जीता। वहीं वाराणसी में पहली बार महिला जूडो लीग होने वाली है। आगे पढ़ें खेल से जुड़ी अन्य खबरें...
विज्ञापन
डीह बाबा अखाड़े में दंगल हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेवापुरी ब्लॉक के बिहड़ा गांव के डीह बाबा अखाड़े में रविवार को दंगल हुआ। इसमें 52 अखाड़ों के 104 पहलवानों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग के दंगल में बरेका व्यायामशाला की मैट पर खेलने वाली राष्ट्रीय खिलाड़ी लक्ष्मी गुप्ता ने भदोही की कोमल यादव को हरा दिया। साल्तो दांव लगाकर लक्ष्मी ने पांच हजार रुपये का इनामी दंगल जीता। संयोजक मुरारी यादव ने बताया कि दंगल के पुरुष वर्ग में वाराणसी के मुंगवार अखाड़े के पहलवान शिवम ने जौनपुर के अजीत पहलवान को बनारसी मुल्तानी दांव लगाकर हरा दिया। इस जीत पर उन्हें सात हजार रुपये का इनाम दिया गया।
विज्ञापन
दंगल में वाराणसी के धर्मराज पहलवान ने महगांव के राजू पहलवान को हराकर पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता। अखाड़े में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, यूपी सहित अन्य राज्य के पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने पहलवानों से हाथ मिलाकर दंगल शुरू कराया।
विज्ञापन
दंगल का संचालन नंदलाल मास्टर और अध्यक्षता राजू यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन ग्राम प्रधान कमलेश यादव ने किया। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला महासचिव रवि वर्मा, फूलचंद राजभर, रमेश यादव, देवचंद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
वाराणसी में पहली बार होगी महिला जूडो लीग
जिले में पहली बार खेलो इंडिया अस्मिता की महिला जूडो लीग खेली जाएगी। इसमें वाराणसी मंडल के चार जिलों के करीब 150 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता परमानंदपुर के डॉ. आरएन सिंह इंडोर हॉल में आठ अक्तूबर को होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए वाराणसी जिले की महिला वर्ग की खिलाड़ियों ने जिले के अलग-अलग केंद्रों पर अभ्यास शुरू कर दिया है।
जूडो कोच लाल कुमार ने बताया कि जूडो खेल के साथ ही आत्मरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें शारीरिक ताकत के साथ तकनीक का प्रयोग करना होता है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के वाराणसी के अलावा चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर की महिला वर्ग की खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। इसमें अकेले वाराणसी जनपद से 50 से ज्यादा महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। कोच ने बताया कि काशी में पहली बार प्रस्तावित खेलो इंडिया अस्मिता महिला जूडो आठ अक्तूबर को खेली जाएगी। वहीं मंडल के अन्य तीन जिलों से करीब 80 से अधिक महिला खिलाड़ियों के आने की संभावना है। महिला जूडो लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन यूपी जूडो संघ के सचिव मुन्नवर अंजार करेंगे।
अब 26 अक्तूबर को वीरलोरिक अखाड़े पर होगा दंगल
गौराकला के वीरलोरिक व्यायामशाला में दंगल अब 26 अक्तूबर को होगा। पहले यह दंगल शरद पूर्णिमा पर सात अक्तूबर को प्रस्तावित था। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक क्षमा पहलवान ने दी है। बताया कि पिछले दिनों भारी बारिश के बाद जलभराव को देखते हुए आयोजन समिति ने 26 अक्तूबर को दंगल कराने का फैसला किया है। बताया कि शरद पूर्णिमा पर परंपरागत रूप से यह दंगल होता रहा है। इसमें प्रदेश और जनपद के नामी पहलवान हिस्सा लेते हैं।

प्रादेशिक कबड्डी में वाराणसी की जीत के साथ शुरुआत
प्रादेशिक कबड्डी प्रतियोगिता में खेलने के लिए अयोध्या गई वाराणसी मंडल की बालिका टीम ने रविवार को जीत के साथ शुरुआत की। सुबह खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। इसके बाद वाराणसी मंडल की जूनियर और सीनियर वर्ग की टीम ने मैच खेला। इसमें अंडर-19 में वाराणसी मंडल की टीम ने मेरठ मंडल को और अंडर-17 में विंध्याचल मंडल की बालिका टीम को हरा दिया। इस प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम 5 से 7 सात अक्तूबर तक खेलेगी। बालक वर्ग की प्रतियोगिता 7 से 9 अक्तूबर तक खेली जाएगी।
कबड्डी में सेठ एमआर जैपुरिया टीम ने जीता कांस्य
राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल पड़ाव के खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता है। सीबीएसई की राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर खेली गई। समूह ए में खेलते हुए जिले की बालिका टीम ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इस समूह में पंजाब, यूएई, तमिलनाडु और दिल्ली की टीम को हराकर वाराणसी की टीम ने पदक हासिल किया। क्वार्टर फाइनल में मध्यप्रदेश की टीम को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल की खिलाड़ी लवली यादव, आशी सिंह, आयुषी सिंह, आरुषि यादव, अन्वी श्रेयांशी, अनुष्का सिंह, धनश्री पांडेय, अंबे कुमारी, आरोही पांडेय, आरोही सिंह और प्रसून यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। इस टीम ने क्लस्टर मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता था। विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज ने पूरी टीम व कोच को बधाई दी।

वाराणसी मंडल ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप
राजकीय इंटर कॉलेज में हुई राज्य विद्यालय बालिका योगासन प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 28 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। आजमगढ़ मंडल 22 अंकों के साथ दूसरे तथा लखनऊ मंडल 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर-19 वर्ग में वाराणसी-अलीगढ़ की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। रिदमिक युगल वर्ग में अंडर-14 में वाराणसी की दुर्गेश और खुशी प्रथम स्थान पर रहीं। अंडर-17 में वाराणसी की अन्या और कविता ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में वाराणसी की शिवानी-नंदिता प्रथम रहीं। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश योग संघ के सचिव यश पाराशर, डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी बसंत कुमार तथा आयोजन सचिव और विद्यालय के प्रधानाचार्य ओंकारनाथ ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। कार्यक्रम के अंत में मंडलीय सचिव धर्मेंद्र सिंह ने निर्णायकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इसे भी पढ़ें; Kashi Vidyapith: रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होगा काशी विद्यापीठ का दीक्षांत, मेधावियों को राज्यपाल देंगी पदक
विनू मांकड़ ट्रॉफी में यूपी टीम से खेलेंगे काशी के गुरांश
विनू मांकड़ ट्राॅफी के लिए यूपी क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम घोषित कर दी है। यूपी की टीम में वाराणसी के बाएं हाथ तेज गेंदबाज गुरांश जौहर को जगह मिली है। गुरांश रांची में 9 अक्तूबर से वीनू मांकड ट्राॅफी में खेलेंगे। क्रिकेट कोच सीमांत सिंह ने बताया कि गुरांश ने अंडर-9 आयुवर्ग में ओलंपियन विवेक सिंह क्रिकेट एकेडमी में खेलना शुरू किया। गुरांश जौहर उत्तर प्रदेश के अंडर-19 टीम में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरांश इससे पहले अंडर-16 की उत्तर प्रदेश की टीम में खेल चुके हैं। उन्होंने एनसीए कैंप में क्रिकेट की बारीकियां सीखी है। उत्तर प्रदेश का पहला मुकाबला महाराष्ट्र की टीम से होगा।