फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाइब्रेरी संचालक की मौत का मामला: हत्या का आरोप लगा शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन, तीन घंटे बाद हुई एफआईआर

Mon, 28 Sep 2026 09:23 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 28 Sep 2026 09:23 PM IST
सार

जौनपुर जिले में लाइब्रेरी संचालक की मौत पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने सरपतहां-समोधपुर मार्ग जाम जाम कर दिया। 

विज्ञापन
library operator death in jaunpur Family members suspect murder protest for Demanded arrest of accused
हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले में सरपतहां के ऊंचगांव (जमौली) निवासी लाइब्रेरी संचालक संतोष (35) की मौत के मामले में सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। परिजन संतोष की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पर अड़े थे। 

library operator death in jaunpur Family members suspect murder protest for Demanded arrest of accused
मृतक संतोष - फोटो : अमर उजाला
करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण सुबह 8 से 11 बजे तक सरपतहां-समोधपुर मार्ग पर आवागमन बंद रहा। पुलिस ने कुल्हना समोधपुर निवासी किरन और भेला निवासी विवेक के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
 
library operator death in jaunpur Family members suspect murder protest for Demanded arrest of accused
हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
संतोष का शव रविवार को भेला गांव में बेल के पेड़ की डाल पर फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। गांव पहुंचने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को लाइब्रेरी के बगल स्थित कमरे में रख दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
library operator death in jaunpur Family members suspect murder protest for Demanded arrest of accused
हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप है कि संतोष की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही मौके पर डीएम को बुलाने की मांग की। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे प्राथमिकी दर्ज होने तक शव हटाने को तैयार नहीं हुए।
 
विज्ञापन
library operator death in jaunpur Family members suspect murder protest for Demanded arrest of accused
हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस बोली
मृतक के पिता अलगू गौतम की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजन कुछ और लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। -रामाश्रय राय, थानाध्यक्ष 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed