Kashi Vidyapith: रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होगा काशी विद्यापीठ का दीक्षांत, मेधावियों को राज्यपाल देंगी पदक
Varanasi News: काशी विद्यापीठ का दीक्षांत समारोह पहली बार कैंपस के बाहर मनेगा। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में काशी विद्यापीठ के मेधावी राज्यपाल के हाथों गोल्ड मेडल पाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का दीक्षांत समारोह इस बार कई मायने में खास होगा। ऐसा पहली बार होगा जब विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह कैंपस के बाहर आयोजित किया जा रहा है। आठ अक्तूबर को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में ये समारोह होने जा रहा है। यहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के हाथों मेधावियों को गोल्ड मेडल पाने का अवसर मिलेगा। इस बार 102 मेधावियों को मेडल दिए जाएंगे। उसमें छात्राओं की संख्या 75 है। वहीं, 27 छात्रों को मेडल दिए जाएंगे।
विश्वविद्यालय का 47वां दीक्षांत समारोह आठ अक्तूबर को होना है। अब तक दीक्षांत समारोह के लिए मानविकी संकाय परिसर में भव्य पंडाल बनता था। कोरोना के बाद यह आयोजन गांधी अध्ययन पीठ में होने लगा। इस बार समारोह कैंपस से बाहर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होने जा रहा है।
विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर को देखने के साथ ही उसके काशी में बनने के उद्देश्यों को भी जान सकेंगे। अब जगह चयन होने के बाद यहां तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय की ओर से स्वर्ण पदक, उपाधि पाने वालों की सूची फाइनल हो गई है।
विश्वविद्यालय में पदक, उपाधि पाने वालों की सूची में छात्रों की तुलना में छात्राओं की संख्या दोगुने से भी ज्यादा है। इसके अलावा समारोह में स्नातक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन ट्रांसजेंडर को भी उपाधि दी जाएगी।
विद्यापरिषद, परीक्षा समिति और कार्यपरिषद ने लगाई मुहर
दीक्षांत समारोह में पदक और उपाधि पाने वाले स्नातकों की सूची पर रविवार को विद्यापरिषद, परीक्षा समिति और कार्यपरिषद की बैठक में मुहर लग गई। कुलपति प्रो. एके त्यागी की अध्यक्षता वाली समिति में मुहर लगने के बाद पदक पाने वाले मेधावियों को सूचना भेजी जा रही है। समारोह में एलएलएम में कैंपस के दो विद्यार्थियों के अंक समान होने पर दोनों को मेडल मिलेगा। इसके अलावा कॉलेज में पीजी कोर्स में प्राचीन इतिहास, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, एमए गृह विज्ञान विषय में दो-दो विद्यार्थियों को पीजी में मेडल दिए जाएंगे।
यह भी जानें
स्वर्ण पदक 102
छात्र 27
छात्राएं 75
कुल उपाधियां 70963
स्नातक 55642
छात्राएं 34252
छात्र 21387
ट्रांसजेंडर 3
स्नातकोत्तर 15321
छात्राएं 11484
छात्र 3837
शोध
उपाधि 178
छात्र 111
छात्राएं 67
अधिकारी बोले
विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह इस बार रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया है। पहली बार कैंपस के बाहर आयोजन होगा। सभी मेधावियों को खूब बधाई। -प्रो.एके त्यागी, कुलपति