फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National Haj Committee India conducting Haj pilgrimage among all countries

Hajj Yatra: राष्ट्रीय हज कमेटी के चेयरमैन बोले, सभी देशों में सबसे सस्ती हजयात्रा करवा रहा है भारत

Fri, 17 May 2024 04:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 17 May 2024 04:00 PM IST
सार

Varanasi News: कहा कि भाजपा सरकार में मुसलमानों को बहुत सहयोग मिल रहा है, इसलिए मुसलमान बड़ी भूमिका अदा कर पा रहा है। इससे चेयरमैन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मंदिर में मत्था टेका और आरती की।

विज्ञापन
National Haj Committee India conducting Haj pilgrimage among all countries
संगोष्ठी का शुभारंभ करते एपी अब्दुल्ला कुट्टी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय हज कमेटी के चेयरमैन एपी अब्दुल्ला कुट्टी ने कहा कि सारी दुनिया के अंदर भारत ही एक धर्म स्वतंत्र देश है जो सबसे सस्ती हज यात्रा करा रहा है। आज देश का ऐसा माहौल है कि मुसलमानों को राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन


वह विशाल भारत संस्थान और मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से राष्ट्र निर्माण में मुस्लिमों की भूमिका विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। लमही के सुभाष भवन में आयोजित संगोष्ठी में चेयरमैन ने कहा कि इस देश के मुसलमानों में राष्ट्रवाद की भावना को जागृत किया जा रहा है। इस देश के हिंदू और मुसलमानों का डीएनए एक है।
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीगुरु ने कहा कि भारत में हिंदू मुस्लिम संबंधों को मधुर बनाने के लिए संवाद सबसे बेहतर माध्यम है। हिंदू और मुसलमान की दूरियों को कम करने के लिए संवाद के माध्यम से राष्ट्रवाद की अलख जगाई जा सकती है। हम काशी से केरल तक राष्ट्रवाद का आंदोलन चलाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जौनपुर के सामाजिक कार्यकर्ता संदीप सिंह ने भी विचार रखे। संचालन डॉ. नजमा परवीन ने किया। इस अवसर पर नाजनीन अंसारी, डॉ. अर्चना भारतवंशी, डॉ. मृदुला जायसवाल, आभा भारतवंशी, खुर्शीदा बानो, चंदा बीबी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed