{"_id":"6753e971b5ef9bcc4f0041db","slug":"national-games-will-be-played-in-uttarakhand-from-january-26-hammer-throw-players-are-practicing-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : उत्तराखंड में 26 जनवरी से खेला जाएगा राष्ट्रीय खेल, हैमरथ्रो खिलाड़ी बीएचयू में आठ घंटे कर रही अभ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : उत्तराखंड में 26 जनवरी से खेला जाएगा राष्ट्रीय खेल, हैमरथ्रो खिलाड़ी बीएचयू में आठ घंटे कर रही अभ्य
Sat, 07 Dec 2024 11:53 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:53 AM IST
सार
उत्तराखंड में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल के एथलेटिक्स हैमरथ्रो स्पर्धा में खेलेंगी बरेका की खिलाड़ी। राष्ट्रीय खिलाड़ी स्वर्ण पदक के लिए प्रतिदिन आठ घंटे अभ्यास करतीं हैं। बरेका में कार्यरत रेखा सिंह बीएचयू एंफीथिएटर के एथलेटिक्स मैदान पर प्रतिदिन अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन
हैमरथ्रो प्रतियोगिता को लेकर अभ्यास करती खिलाड़ी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में 26 जनवरी से खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में रेखा उत्तराखंड की ओर से खेलेंगी। बताया कि वह सुबह शाम तीन सत्र में खेल का अभ्यास करती हैं। बताया कि उनके भाई राष्ट्रीय एथलीट हैं। उनको खेलते देखतीं थी और वहीं से मुझे भी इस खेल को करयिर के रूप में बनाने के लिए आगे बढ़ी। बताया कि उन्होंने पहला स्वर्ण पदक 2011 हैमरथ्रो में जीता था। इसके बाद 2014 में आयोजित युथ मीट में राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया।
विज्ञापन
2016 जूनियर फेडरेशन में रजत और 2019 सीनियर ओपन नेशनल में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद 2021 फेडरेशन कप में कांस्य और इसी वर्ष ऑल इंडिया रेलवे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। 2022 में दो राष्ट्रीय मुकाबले खेले और दोनों में पदक मिला। 2023 में खेले गए थ्रोइंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण और ऑल इंडिया रेलवे प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। बताया कि अब राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में पदक जीतने की तैयारी है।
विज्ञापन
इंजरी से बचने के लिए वार्मअप जरूरी
मैदान पर जीतने के लिए हर खिलाड़ी उतरता है लेकिन जीत उसे मिलते हैं जो अन्य के मुकाबले अतिरिक्त पसीना बहाता है। खेलने के लिए वार्मअप जरूरी है। हर दिन एक ही तरह के वर्कआउट नहीं होता है। इंजरी से बचने के लिए अच्छी तरह वार्मअप करने के बाद स्ट्रेचिंग कराना चाहिए। इसके बाद जीन स्थानों पर खिंचाव या दबाव बढ़ता है उसकी अच्छी तरह स्ट्रैंथनिंग करनी चाहिए।
विज्ञापन