{"_id":"5845cd834f1c1bf959448535","slug":"national-arts-festival-in-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैनवास पर हस्ताक्षर से कृति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैनवास पर हस्ताक्षर से कृति
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 06 Dec 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
जाॉब बीएचयू
- फोटो : cpstown
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में सोमवार को देश भर के पचास से अधिक कलाकारों के नेशनल आर्ट फेस्टिवल ‘आर्टिस्ट कैंप’ की शुरुआत हो गई। कैनवास पर कलाकारों ने अपनी क्रिएटिविटी से अपने हस्ताक्षर कर कैंप का शुभारंभ किया जो कि इस महोत्सव की पहली कृति रही। दृश्य कला संकाय में शुरू हुए इस आर्टिस्ट कैंप का उद्घाटन कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने किया।
देश भर से आए वरिष्ठ कलाकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष पर आयोजित ये महोत्सव बेहद खास है। आप इस कैंप में कुछ ऐसा करिए कि अगले सौ वर्षों तक उसकी अमिट छाप यहां रहे, विश्वविद्यालय आपको याद रखे। स्वागत संकाय प्रमुख प्रो. हीरालाल प्रजापति ने किया।
ललित कला अकादमी की ओर से आयोजित इस कैंप में अकादमी के प्रशासक सीएस कृष्णा भी मौजूद रहे। बता दें कि इस आर्ट फेस्टिवल में आए प्रतिभागी मंगलवार से अपनी कृतियां तैयार करेंगे। शाम को वो बनारस भ्रमण पर गए। इसी के आधार पर ‘वाराणसी थ्रू क्रिएटिव आइज’ विषयक इस फेस्टिवल के लिए कृतियां बनाएंगे जिसकी प्रदर्शनी संस्कृति महोत्सव के तहत लगाई जाएगी। कार्यशाला में पटना से श्याम शर्मा, कर्नाटक से बीएस देसाई, पणजी से दिनेश हजारे, गुरुग्राम से संगीता कृष्णमूर्ति, हैदराबाद से हनुमंता राव, प्रीतम देशकर मुंबई, जागेश, यूसुफ आदि शामिल हैं।