फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   naseem selected in nations cup

डीएलडब्ल्यू-यूपी सरकार ने नौकरी देने से किया था इनकार, काशी का लाल अब दुनिया में लहराएगा परचम

Thu, 10 Oct 2019 12:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
naseem selected in nations cup
नसीम अख्तर गोलकीपर। - फोटो : अमर उजाला

अगर सपने पूरे करने की चाहत हो तो काशी के लाल नसीम अख्तर की तरह हो, उन्होंने अपना सपना पूरा करने के लिए जी जान लगा दी। और अब जाकर वह दुनिया में अपना परचम लहराएंगे। नसीम अख्तर का चयन अंतरराष्ट्रीय फुटबाल एसोसिएशन-7 के नेशंस कप-2019 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। वह टीम में गोलकीपर होंगे। उन्होंने बताया कि कभी डीएलडब्ल्यू और यूपी सरकार ने उन्हें नौकरी देने से मना कर दिया था।

विज्ञापन


नसीम ने 14 साल की उम्र में फुटबाल खेलने की शुरुआत की। टाटा फुटबाल एकेडमी में दो साल के प्रशिक्षण के बाद वह एफसी कोच्ची क्लब केरल, महिंद्रा यूनाइटेड, ईस्ट बंगाल क्लब से खेले। अभी मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब, कोलकाता से जुड़े हैं। चार भाई और दो बहनों में नसीम तीसरे नंबर के हैं। दालमंडी में उनकी छोटी सी दुकान है। घर के लोग नहीं चाहते थे कि वे खेल में जाएं, घर से किट के लिए पैसा न लेना पड़े, इसलिए दूसरे के दुकान पर काम किया।
विज्ञापन


नसीम बताते हैं कि उनकी मां नर्गिस बानो ने उन्हें हौसला दिया। नसीम अख्तर वर्तमान में कोलकाता इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में कार्यरत हैं। कई नेशनल, इंटरनेशनल, क्लब से मैच खेलने के बावजूद यूपी सरकार ने नौकरी देने से मना कर दिया। डीएलडब्लू ने कहा कि आप फिट नही बैठते। वे डुरंडकप, एशियन गेम, सार्क गेम, सुपरकप समेत कई बड़े टूर्नामेंट खेल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में नसीम ने बताया कि टीम में चुने जाने पर बेहद खुशी हो रही है। पूरी कोशिश करूंगा कि टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर सकूं। उन्होंने कहा कि भारत जैसे कई देश हैं, जहां फुटबाल की लोकप्रियता बहुत है। उत्तर प्रदेश में फुटबाल की दुर्दशा के बावजूद भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला है।

नसीम का साल 1997 में पहली बार अंडर 19 वर्ग में इंडिया टीम में चयन हुआ था। इसके एक साल बाद नेशनल टीम का हिस्सा बन गए। नसीम इसके पहले भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। गोवा में 2004 में आयोजित फीफा विश्व कप के अलावा वियतनाम में 2004 में एलजी कप, 2003 में उत्तरी कोरिया और गोवा में आयोजित एशिया कप चैंपियनशिप में टीम का हिस्सा थे।

यह टीम मैक्सिको में 16 अक्तूबर से शुरू हो वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। हालांकि यह टीम देश की राष्ट्रीय टीम से अलग खेलती है। नेशंस कप में आठ देशों की टीमें भाग ले रही हैं। भारत ग्रुप ए में ब्राजील के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed