फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Narendra modi very happy to see management of pravasi bhartiya sammelan

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के बेहतर इंतजाम देख गदगद दिखे पीएम, सीएम व उनकी टीम को दी बधाई

Wed, 23 Jan 2019 10:14 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Wed, 23 Jan 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Narendra modi very happy to see management of pravasi bhartiya sammelan
पीएम ने सीएम की थपथपाई पीठ - फोटो : amar ujala
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट, बड़ा लालपुर और ऐढ़े स्थित टेंट सिटी के साथ ही शहर भर में किए गए इंतजाम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खासे गदगद दिखे। प्रवासी भारतीयों के सामने मंगलवार को पीएम मोदी ने कहा कि बेहतर इंतजाम और सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनके अफसरों व मुलाजिमों और स्थानीय प्रशासन को हृदय से बधाई देता हूं।
विज्ञापन


मोदी ने कहा प्रयागराज में कुंभ और काशी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दो बड़े कार्यक्रमों ने दुनिया को यह बता दिया है कि उत्तर प्रदेश की सरकार, ब्यूरोक्रेसी और यहां के मुलाजिम किसी से भी कम नहीं हैं। आमतौर पर किसी राज्य में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन करना हो और दुनिया के इतने मेहमान आने वाले हों तो बहुत मेहनत करनी पड़ती है। बड़ी योजनाएं बनानी पड़ती हैं और इसमें करीब एक साल लग जाता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजन के बाद एक साल थकान उतारने में लग जाता है। इसी दौरान प्रयागराज में कुंभ भी आयोजित है और 10 करोड़ लोगों के आने की संभावना है। सारी सरकारी मशीनरी कुंभ मेले में व्यस्त है और इसकी तैयारी के लिए दो-तीन साल लगातार काम करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में काशी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन करें या न करें, इसे लेकर मन में झिझक थी। मगर, मुख्यमंत्री योगी और उनकी टीम के साथ ही शासन-प्रशासन के लोग बधाई के पात्र हैं जिन्होंने एक साथ दो बड़े कार्यक्रमों के सफल आयोजन की जिम्मेदारी ली। यह सामूहिक मेहनत निश्चित तौर पर प्रवासी भारतीयों का दिल जीत लेगी। 

लोग होटल छोड़ कर टेंट सिटी में मजा लेने जा रहे

पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने भी गुजरात में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया था। पहले मुख्यमंत्री और अब प्रधानमंत्री, शायद हिंदुस्तान में एक ऐसा इंसान हूं जो लगभग सभी प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मौजूद रहा। इनमें से एक बार वीडियो कांफ्रेंसिंग से शामिल हुआ था।

मगर, ऐसा वातावरण प्रवासी भारतीय सम्मेलनों में इसके पहले मैंने कभी नहीं देखा। काशी में ऐसा भव्य आयोजन हुआ है और यहां की टेंट सिटी का नजारा ऐसा है कि लोग होटल छोड़ कर वहीं जा रहे हैं। मुझे पता लगा है कि लोगों को टेंट सिटी में एक नया अनुभव हो रहा है। 

सीएम योगी  ने जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से ही काशी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए मंगलवार को यह बात बड़ा लालपुर स्थित स्टेडियम में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के शुभारंभ के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। प्रवासी भारतीयों का सम्मान उनके देश में बढ़ा है।

मारीशस के लोगों की अपनी मिट्टी के प्रति चाहत की प्रशंसा करता हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी आप लोगों ने जिस तरह से अपनी संस्कृति बचा रखी है और अपने रीति रिवाजों को संजो कर रखा है, वह एक अनुपम उदाहरण है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन का काशी में आयोजन हम सबके लिए गर्व की बात है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले की महत्ता के बारे में और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी प्रवासी भारतीयों को दी। कहा कि त्रिवेणी किनारे उमड़े आस्था के जनसैलाब का हिस्सा बनने पर आप सभी को विशेष किस्म की आध्यात्मिक अनुभूति होगी।

इससे पहले सम्मेलन के मुख्य अतिथि मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद्र जगुनाथ का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया और सम्मेलन में आने के लिए उनके प्रति आभार जताया। इसके साथ ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और विदेश राज्य मंत्री डॉ. वीके सिंह को सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed