फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Narendra Modi To Interact With BJP Workers In Varanasi

वाराणसीः कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी, दिवाली पर एक खादी का कपड़ा जरूर खरीदें

Thu, 24 Oct 2019 06:25 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Oct 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi To Interact With BJP Workers In Varanasi
भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नमो एप के जरिए अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से शाम साढ़े चार बजे संवाद किया। इसके लिए वाराणसी लोकसभा की पांचों विधानसभाओं में चयनित स्थलों पर टीवी स्क्रीन लगाई गई। इस दौरान पीएम मोदी ने महात्मा गांधी के विचारों, साफ-सफाई, काशी के विकास कार्य और सेना के जवानों, किसानों के साथ बेटियों पर बात की।

विज्ञापन


वाराणसी में शहर दक्षिणी विधान सभा में बुलानाला स्थित अग्रसेन महिला पीजी कॉलेज, उत्तरी विधानसभा में गणेश मंडपम,नाटी इमली, कैन्ट विधानसभा में निवेदिता शिक्षा सदन, तुलसीपुर, सेवापुरी विधानसभा में कछवा स्थित सिनेमा हॉल का मैदान, रोहनिया विधान सभा में गंगापुर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने चुनाव परिणाम के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं से बात की। एक कार्यकर्ता से पीएम मोदी से प्रश्न किया कि काशी विश्वनाथ धाम बन रहा है, जनता काफी खुश है। आपका विजन क्या है और प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण क्यों है? इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मंदिर तो बाबा ही बना रहे हैं। वही जाने मैं तो माध्यम मात्र हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पूछा कि आप दीपावली पर काशी आए और आप की राजनीतिक रिटायर न हो। पीएम मोदी ने कहा कि तुमसे (भाजपा कार्यकर्ताओं) मिलने के बाद मेरा उत्साह खूब बढ़ रहा है। स्वतंत्र प्रभार के समय हजारों-लाखों लोग, विशेष तौर पर छुट्टियां लेकर, अपनों से मिलने बड़ों से आशीर्वाद लेने अपने अपने रिश्तेदारों के यहां जाना, गांव चले जाना। मेरा काम ऐसा है कि मैं छुट्टी तो ले नहीं सकता हूं। मैं मिलता-जुलता रहता हूं। इसलिए अक्सर आज मुझे दीपावली पर टेक्नोलॉजी के माध्यम से आप से रूबरू होने का अवसर मिला है।

इस दौरान पीएम मोदी ने देश के जवानों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जब हम अपनों के बीच दिवाली मना रहे हैं तो लाखों वीर बेटे-बेटियों और अपने और उनके उन परिवारों को शुभकामनाएं देना हमारा स्वाभाविक कर्तव्य बनता है।
 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि अपनी खुशियां मनाते समय हमें उन सब का स्मरण करना चाहिए जो हमारे लिए जीते हैं, हमारे लिए लड़ते हैं, कोई सरहद पर होते हैं, कोई देश के भीतर काम करते रहते हैं। हमारे लिए दिन-रात वह खुद को खपाते हैं, कठोर परिश्रम करते हैं कभी जान की बाजी लगा देते हैं। चाहे हमारे सेना के जवान हों, हमारे अर्धसैनिक बल के जवान हों। हमारे पुलिस के साथी हों।

उन्होंने आगे कहा कि एनडीआरएफ भी आजकल प्राकृतिक आपदा के समय हर जगह पहुंच जाते हैं। ऐसे अनेक लोग हैं, छोटे-छोटे श्रमजीवी लोग हमारे अपनी छोटी-मोटी चीजों को संभालने वाले कई परिवारों को जिनके लिए हम सबकी खुशियां ही उनकी खुशियां होती हैं और इन सभी का योगदान हमारी खुशियों को चार गुना कर देता है। उन्हीं के कारण हम त्यौहार मना पाते हैं। मैं ऐसे सबको आज दीपावली के पावन पर्व की शुरुआत में ही प्रणाम करता हूं। उनके परिश्रम को उनके त्याग को उनकी निष्ठा को उनकी सेवा को आदर पूर्वक नमन करता हूं।

हैंडलूम और महात्मा गांधी के विचारों पर जोर :
पीएम मोदी ने हैंडलूम और बुनकरों द्वारा बनाई चीजों को खरीदने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिवाली पर एक खादी के कपड़ों को जरूर खरीदें। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि अगर एक बेटा पढ़ता है तो एक परिवार पढ़ता है, और अगर एक बेटी पढ़ती है, तो दो परिवार पढ़ते हैं। गांधी जी ने बेटी को जब इतना महत्व दिया तो हम क्यों नहीं दे सकते हैं। महात्मा गांधी के हर विचारों को हमें अपने व्यवहारिक जीवन में लागू कर सकते हैं। साथ ही पीएम मोदी ने दीपावली पर लक्ष्मी स्वरूपा बेटियों को सम्मान करने के लिए कहा।

पीएम मोदी ने सिंगल वाराणसी के पांचों  विधानसभा के विधायकों और कार्यकर्ताओं से सिंगल प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने को कहा।

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब आपने मुझे यहां से जिताकर संसद भेजा तो हमने देखा कि भारत में 40 प्रतिशत से भी कम लोगों के पास शौचालय थे। पिछले साठ महीनों में सरकार ने इस देश के साठ करोड़ लोगों के घरों में शौचालय बनाए।

आयुष्मान योजना पर उन्होंने कहा कि देश में 50 लाख से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। देश में 10 करोड़ लोगों को ई-कार्ड जारी किए जा चुके हैं। वाराणसी में एक लाख 65 हजार लोगों को गोल्डन कार्ड मिल चुका है। 17 हजार से ज्यादा लोग इसके जरिए ऑपरेशन करवा चुके हैं। अभी कई ऐसे लोग हैं जो इस योजना से अनजान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आप लोग उनके पास जाएं उसके बारे में उन्हें जागरुक करें।

आवास योजना पर पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों को घर बनाकर दिए। उनके घर में बिजली, पानी, शौचालय है। पीएम मोदी ने कहा आजादी के 75 साल बाद यानी कि 2022 तक देश के हर नागरिक के पास अपना घर होगा। घर में गैस, पानी, शौचालय की व्यवस्था दी जाएगी। सरकार ने मानधन योजना के जरिए छोटे व्यापरियों को जोड़ा है, जिससे कि 60 साल की उम्र के बाद उन्हें तीन हजार रुपये पेंशन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed