प्रधानमंत्री की शपथ से पहले पद्म भूषण छन्नूलाल मिश्र ने पीएम मोदी के लिए गाया 'बधाइयां'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी को देश का दोबारा प्रधानमंत्री बनने के लिए हर ओर से बधाइयां मिल रही हैं। तो काशी में भी लोगों ने गंगा के पास पूजा की और दुग्धाभिषेक किया। शपथ ग्रहण समारोह से पहले हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के पुरोधा और ठुमरी के लब्धप्रतिष्ठ गायक पद्म भूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र ने 'बधाइयां' गाकर पीएम मोदी को बधाई दी है।
#WATCH Varanasi: Hindustani classical singer Pandit Chhannulal Mishra sings a 'Badhaiya' for Prime Minister Narendra Modi. His swearing-in ceremony will take place later today. pic.twitter.com/n6X8LVAq1j
— ANI UP (@ANINewsUP) May 30, 2019
हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पद्म भूषण पंडित छन्नूलाल मिश्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी को 'बधाइंया' गाना गाकर प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। पद्म भूषण पंडित छन्नूलाल मिश्रा ने 'इहि देश में जन्म लिए हैं, जनता के सुख दैया हो रामा' गाना गाकर पीएम मोदी को बधाई दी।
पद्म भूषण पंडित छन्नूलाल मिश्रा ने पीएम मोदी को भगवान राम का रूप बताया। उन्होंने कहा कि इनका जन्म दुष्टों को खत्म करने के लिए हुआ है, तो वहीं उन्होंने पीएम मोदी की मां हीराबेन को कौशल्या बताया।