फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Narendra modi stand from varanasi in loksabha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : काशी से 'मोदी वंस अगेन', 2014 में अपने संसदीय क्षेत्र में ये थी पीएम की स्थिति

Sat, 23 Mar 2019 02:44 PM IST
Sayali Maurya शशांक मिश्र,अमर उजाला,वाराणसी
शशांक मिश्र,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 23 Mar 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
Narendra modi stand from varanasi in loksabha election 2019
नरेंद्र मोदी(फाइल फोटो) - फोटो : twitter

लोकसभा चुनाव में भाजपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से मैदान उतरेंगे। चुनावी रण से पहले के हर दौरों में प्रधानमंत्री काशी के साथ अपने भावनात्मक लगाव को जाहिर कर चुके हैं। शायद यही वजह है कि पीएम मोदी महादेव की नगरी से एक बार फिर चुनाव में खड़े हुए हैं। 

विज्ञापन


गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में पहली बार वाराणसी से आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को तीन लाख 71 हजार मतों से हराया था। उन्हें पांच लाख 81 हजार 22 और केजरीवाल को दो लाख नौ हजार 238 मत मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को 75614, बसपा प्रत्याशी विजय प्रकाश जायसवाल को 60579 और सपा प्रत्याशी कैलाश चौरसिया को 45291 मत मिले थे। सभी की जमानत जब्त हो गई थी।

विज्ञापन

पांच साल में काशी को दी 8352 करोड़ की 460 परियोजनाओं की सौगात

Narendra modi stand from varanasi in loksabha election 2019
नरेंद्र मोदी(फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

पीएम मोदी ने पांच साल में वाराणसी में 19 दौरे किए और चार गांवों को गोद लेकर उन्हें आदर्श गांव के रूप में विकसित करने की पहल की। बतौर सांसद मोदी ने पिछले पांच साल में अपने संसदीय क्षेत्र को 8352 करोड़ की 460 परियोजनाओं की सौगात दी है।

वाराणसी से हल्दिया तक जल परिवहन की शुरुआत, बाबतपुर फोरलेन, रिंग रोड, एसटीपी, आईपीडीएस और पेयजल आपूर्ति सहित कई परियोजनाओं से बदलते बनारस की तस्वीर दिखाई। इसके अलावा कैंसर संस्थान, चावल अनुसंधान केंद्र, हस्तकला संकुल, गैस पाइप लाइन वितरण, काशी विश्वनाथ धाम सहित ऐसे ही अन्य कार्यों से यहां की वैश्विक पहचान बनाने की कोशिश की।

चुनाव से पहले उनके काशी से दोबारा प्रत्याशी बनने पर कयास थे। भाजपा संसदीय बोर्ड की पहली सूची में वाराणसी से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि विपक्ष नई रणनीति तैयार करेगा। तीन दिन पहले काशी का दौरा कर लौटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी बनारस से नई राजनीति की शुरुआत के संकेत दिए हैं।

बड़ी जीत के बावजूद छोड़ी थी वड़ोदरा सीट

2014 में वाराणसी के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ोदरा से भी चुनाव जीता था। वहां कांग्रेस के मधुसूदन मिस्त्री को पांच लाख 70128 मतों से हराया था। बड़ी जीत के बावजूद उन्होंने काशी को संसद में प्रतिनिधित्व के लिए चुना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed