{"_id":"5b3869e44f1c1bca228b85de","slug":"narendra-modi-and-amit-shah-will-visit-in-varanasi-in-july","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी दौरे के दौरान मोदी-शाह के कार्यक्रमों का केंद्र होगा हस्तकला संकुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी दौरे के दौरान मोदी-शाह के कार्यक्रमों का केंद्र होगा हस्तकला संकुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह और नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल जुलाई माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित काशी का दौरे का केंद्र बनेगा।
चार जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यहां पार्टी के सोशल मीडिया और आईटी सेल के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक होगी।
जबकि, 14 जुलाई को काशी आने के बाद प्रधानमंत्री यहां लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों के साथ ही प्रबुद्धजनों से मुलाकात करेंगे। डीरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद पीएम 15 जुलाई को राजातालाब स्थित रेलवे के पेरिशिबल कारगो सेंटर के समीप जनसभा कर सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, रथयात्रा मेले की शुरुआत 14 जुलाई को होगी। इसी दिन पीएम के आगमन का कार्यक्रम है। ऐसी स्थिति में शहर के अंदर यातायात प्रबंध की मुश्किलों को देखते हुए प्रधानमंत्री का कार्यक्रम हस्तकला संकुल में कराने की तैयारी है। पीएम अपने 13 वें दौरे पर 13 योजनाओं की सौगात देंगे।
दीनदयाल हस्तकला संकुल के अलावा डीरेका मैदान, टाउनहाल, बेनियाबाग मैदान, गंगा पार डोमरी के स्थल को भी देखा जा रहा है। जहां कार्यक्रम कराया जा सकता है। इस पर अंतिम निर्णय पीएमओ से ही होगा।

पीएम के जनसभा स्थल के लिए किया निरीक्षण
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे और इस दौरान जनसभा को संबोन्धित करेंगे। पीएम की जनसभा के लिए शनिवार को प्रशासन ने संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। इसके अलावा परियोजनाओं को पूरा कराने में भी अधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रशासनिक महकमा शिलान्यास और लोकार्पण वाली परियोजनाओं को सूचीबद्ध करने में भी जुट गया है।
शनिवार को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी सहित अन्य अधिकारियों ने राजातालाब स्थित पेरिशेबल कार्गो सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद राजातालाब में ही एक मैदान, डीएलडब्ल्यू, सहित शहर के अन्य हिस्सों में मैदानों का निरीक्षण किया।
प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। इस दौरान बड़े मंच से जनसभा को संबोन्धित करेंगे और वही से परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्रशासनिक महकमा सक्रिय हो गया।
दो दिवसीय प्रवास में पीएम डीएलडब्ल्यू में रुकेंगे और बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने भी जाएंगे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने विभिन्न विभागों की परियोजनाओं की सूची तलब की और प्रत्येक परियोजना के स्थलीय निरीक्षण का रुटमैप तैयार कराया है।