फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Napa is cutting wood for bonfire at night; people are burning garbage and cardboard during the day to ward off cold

Varanasi News: नपा रात में गिरा रही अलाव के लिए लकडि़यां दिन में लोग कूड़ा, गत्ता जलाकर दूर कर रहे ठंड

Mon, 05 Jan 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Napa is cutting wood for bonfire at night; people are burning garbage and cardboard during the day to ward off cold
शहर में हर प्रमुख स्थानों समेत 34स्थानों पर नगर पालिका अलाव जलाने का दावा कर रही है, लेकिन यह इंतजाम रात में ही हो रहे हैं। दिन में ठंड से राहत पाने के लिए लोग गत्ता और कूड़ा जलाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रविवार को जब पड़ताल की गई तो कुछ चौराहों पर लोग कूड़ा और गत्ता जलाकर हाथ सेकते दिखे।
दरअसल पालिका की ओर से रात में तो लकडि़यां गिरवाकर अलाव जलाए जा रहे हैं। लेकिन लकड़ी जल जाने के कारण सुबह और दोपहर में लोग ठिठुरने को विवश है। लोग अपने आसपास रखे गत्ते, कूड़ा, टायर आदि जलाकर खुद से ठंड दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

पड़ताल की गई तो कहीं अलाव ठंडे पड़े थे तो कहीं अलाव से लकड़ियां ही गायब थीं। मातबरगंज तिराहे पर नगर पालिका के अलाव पर लकड़ी नहीं थी। अलाव के आसपास कुत्ते सोए थे। वहीं, बगल में दुकानदार गत्ते जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे थे। सिविल लाइन चौराहे पर भी लोग गत्ता जलाए हुए थे। सिधारी तिराहे पर लकड़ी के अभाव में अलाव ठंडा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलाव के आसपास लोग खड़े नगर आए। कलेक्ट्रेट के पास रिक्शा स्टैंड, महिला अस्पताल और रोडवेज पर अलाव पर सिर्फ एक- एक लकड़ी दिखी। नगर पालिका का अलाव जलाने का दावा पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed