फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Namami Gange Varanasi: Ganga servants of Kashi honored in Delhi, Union Jal Shakti Minister praised

Namami Gange Varanasi: काशी के गंगा सेवकों का दिल्ली में सम्मान,केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने खूब सराहा

Tue, 20 Dec 2022 12:56 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 20 Dec 2022 12:56 PM IST
सार

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने काशी के गंगा सेवकों के कार्यों को खूब सराहा। केंद्रीय मंत्री ने नमामि गंगे (गंगा विचार मंच ) के प्रांत  संयोजक राजेश शुक्ला की गंगा सेवा को अनुकरणीय व राष्ट्रहित में बताते हुए शिवदत्त द्विवेदी, बीना गुप्ता, पुष्पलता वर्मा और प्रियंका सिंह का सम्मान किया। 

विज्ञापन
Namami Gange Varanasi: Ganga servants of Kashi honored in Delhi, Union Jal Shakti Minister praised
काशी के गंगा सेवकों का दिल्ली में सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जल आयोग नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के स्वयंसेवी संगठन नमामि गंगे (गंगा विचार मंच) की राष्ट्रीय बैठक के अवसर पर सोमवार,19 दिसंबर को काशी के गंगा सेवकों का सम्मान किया गया।  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने काशी के गंगा सेवकों के कार्यों को खूब सराहा। केंद्रीय मंत्री ने नमामि गंगे (गंगा विचार मंच ) के प्रांत  संयोजक राजेश शुक्ला की गंगा सेवा को अनुकरणीय व राष्ट्रहित में बताते हुए शिवदत्त द्विवेदी, बीना गुप्ता, पुष्पलता वर्मा और प्रियंका सिंह का सम्मान किया। सम्मान के पूर्व गंगा विचार मंच की राष्ट्रीय बैठक में गंगा प्रवाह के 5 राज्यों ( उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल ) से आए प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय संयोजक डॉ भरत पाठक के नेतृत्व में गंगा निर्मलीकरण हेतु अपने विचार रखे।
विज्ञापन

 

Namami Gange Varanasi: Ganga servants of Kashi honored in Delhi, Union Jal Shakti Minister praised
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने केंद्रीय जल आयोग परिसर में किया सम्मान - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि नदियों के बिना किसी भी सभ्यता का विस्तार नहीं हो सकता है और गंगा नदी भारत की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है जो राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का काम करती है। मां गंगा के बिना भारतीय सभ्यता अधूरी है। कहा कि उत्तराखंड से पश्चिम बंगाल तक गंगा विचार मंच के स्वयंसेवकों द्वारा गंगा के लिए उत्कृष्ट सेवा की जा रही है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक श्री जी अशोक कुमार ने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से हम गंगा निर्मलीकरण के कार्य उत्तरोत्तर बढ़ा रहे हैं। हमारा लक्ष्य गंगा बेसिन क्षेत्र में गिरने वाले सभी गंदे नालों को बंद करना है।  नमामि गंगे ( गंगा विचार मंच ) के प्रांत संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा देश की प्राकृतिक संपदा व जन-जन की भावनात्मक आस्था का आधार और हमारी आजीविका हैं। भारतवर्ष के लिए माता की तरह हितकारिणी गंगा ने हमें जीवन दिया है, अब गंगा को जीवन देने की हमारी बारी है। सरकार के साथ-साथ हम सभी का जो गंगा के प्रति सरोकार है उसे समझना और ईमानदारी से निभाना होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed