फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Namami Gange: STP cleared in Ramna

नमामि गंगे: रमना में एसटीपी को हरी झंडी

Sun, 14 Aug 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 14 Aug 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
नमामि गंगे अभियान को जमीन पर उतारने के लिए केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ी पहल कर दी। इसके तहत जहां वाराणसी समेत 10 शहरों में स्मार्ट गंगा सिटी बनाने के कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की वहीं राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के पहले चरण में रमना में प्रस्तावित 50 एमएलडी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण के लिए 156 करोड़ रुपये की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पर भी मुहर लग गई। एसटीपी का निर्माण पीपीपी मॉडल पर कराया जाएगा। जल्द ही फर्म नामित कर इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और जल संसाधन एवं गंगा पुनरुद्धार मंत्री की उमा भारती ने स्मार्ट गंगा सिटी को लेकर गंगा किनारे बसे शहरों के प्रशासनिक अधिकारियों के बीच मंडलायुक्त सभागार में बीच हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही, जल निगम के जीएम संजय सिंह, अपर नगर आयुक्त वीके द्विवेदी से यहां गंगा में गिर रहे सीवेज के बारे में जानकारी ली। कहा, एसटीपी पर काम जल्द शुरू कराया जाए।

विज्ञापन

 

बता दें कि जल निगम ने वर्ष 2014 में रमना में एसटीपी बनाने के का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। तब से प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पड़ा था। प्लांट की 40 फीसदी लागत केंद्र सरकार और 60 फीसदी निर्माण करने वाली फर्म उठाएगी। एसटीपी चालू होने के बाद जो मानक तय होगा, उसके अनुसार सीवेज फिल्टर होने पर बाकी 60 फीसदी धनराशि केंद्र किश्तों में फर्म को देगी। जल निगम के अधिशासी अभियंता एसके वर्मन ने बताया कि रमना में एसटीपी के निर्माण में कम से कम दो साल का समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed