नमामि गंगे: रमना में एसटीपी को हरी झंडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और जल संसाधन एवं गंगा पुनरुद्धार मंत्री की उमा भारती ने स्मार्ट गंगा सिटी को लेकर गंगा किनारे बसे शहरों के प्रशासनिक अधिकारियों के बीच मंडलायुक्त सभागार में बीच हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही, जल निगम के जीएम संजय सिंह, अपर नगर आयुक्त वीके द्विवेदी से यहां गंगा में गिर रहे सीवेज के बारे में जानकारी ली। कहा, एसटीपी पर काम जल्द शुरू कराया जाए।
बता दें कि जल निगम ने वर्ष 2014 में रमना में एसटीपी बनाने के का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। तब से प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पड़ा था। प्लांट की 40 फीसदी लागत केंद्र सरकार और 60 फीसदी निर्माण करने वाली फर्म उठाएगी। एसटीपी चालू होने के बाद जो मानक तय होगा, उसके अनुसार सीवेज फिल्टर होने पर बाकी 60 फीसदी धनराशि केंद्र किश्तों में फर्म को देगी। जल निगम के अधिशासी अभियंता एसके वर्मन ने बताया कि रमना में एसटीपी के निर्माण में कम से कम दो साल का समय लगेगा।