फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Namami Gange showered flowers on Panchkroshi Yatris, performed aarti of Chakra Pushkarini Kund

Varanasi News: नमामि गंगे ने पंचक्रोशी यात्रियों पर बरसाए फूल, चक्र पुष्करिणी कुंड की उतारी आरती

Sat, 05 Aug 2023 11:10 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 05 Aug 2023 11:10 AM IST
सार

नमामि गंगे के सदस्यों ने काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में पंचक्रोशी यात्रियों को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया। पंचक्रोशी यात्रियों पर पुष्प वर्षा के दौरान मणिकर्णिका तीर्थ क्षेत्र हर-हर महादेव, बोल बम और जय शिव शंकर के घोष से गुंजायमान रहा।

विज्ञापन
Namami Gange showered flowers on Panchkroshi Yatris, performed aarti of Chakra Pushkarini Kund
Varanasi News: नमामि गंगे ने पंचक्रोशी यात्रियों पर बरसाए फूल, चक्र पुष्करिणी कुंड की उतारी आरती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

33 कोटि देवी-देवताओं को प्रसन्न करने वाली पंचक्रोशी परिक्रमा के यात्रियों पर शनिवार को नमामि गंगे ने पुष्प वर्षा की । तीर्थों में सर्वोच्च मणिकर्णिका चक्र पुष्करिणी कुंड की आरती उतार कर जल संरक्षण की कामना की गई।

विज्ञापन

नमामि गंगे के सदस्यों ने काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में पंचक्रोशी यात्रियों को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया। पंचक्रोशी यात्रियों पर पुष्प वर्षा के दौरान मणिकर्णिका तीर्थ क्षेत्र हर-हर महादेव, बोल बम और जय शिव शंकर के घोष से गुंजायमान रहा। तकरीबन 3300 वर्ष पुरानी 85 किमी लंबी  पंचक्रोशी परिक्रमा पथ के यात्री चक्र पुष्करिणी कुंड की आरती कर सम्मान पाकर गदगद नजर आए। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी में सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ: राहुल गांधी को दे डाली नसीहत, ज्ञानवापी सर्वे पर भी दिया बयान
विज्ञापन
विज्ञापन

नमामि गंगे टीम ने गंगा किनारे मणिकर्णिका तीर्थ व चक्र पुष्करिणी कुंड के आस-पास सफाई की। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि सावन भगवान भोलेनाथ का महीना है। सावन माह में पंचक्रोशी परिक्रमा को पूर्ण करने वाले व्यक्ति को 33 कोटि देवी देवताओं की पूजा-अर्चना और अश्वमेध यज्ञ कराने जैसा पुण्य लाभ मिलता है। पुराणों में कहा गया है, ‘इदं मम प्रियंक्षेत्रं पंचकोशीपरीमितः यानी पांच कोस तक विस्तृत यह क्षेत्र (काशी) भगवान भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला शुक्ला, महानगर संयोजक शिवदत्त द्विवेदी , महानगर सहसंयोजक सारिका गुप्ता, पंकज अग्रहरी, सरस्वती देवी, सितारा देवी, चंपा देवी, निर्मला देवी, श्वेता गुप्ता, झिनकू, अनीता आदि उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed