{"_id":"64cddace10f78824470ae0d5","slug":"mp-dinesh-lal-yadav-nirhua-in-varanasi-statement-given-on-gyanvapi-survey-truth-will-come-out-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ: राहुल गांधी को दे डाली नसीहत, ज्ञानवापी सर्वे पर भी दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ: राहुल गांधी को दे डाली नसीहत, ज्ञानवापी सर्वे पर भी दिया बयान
Sat, 05 Aug 2023 10:46 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी।आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी।आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 05 Aug 2023 10:46 AM IST
सार
सांसद दिनेश लाल यादव ने ज्ञानवापी सर्वे पर भी बयान दिया। ज्ञानवापी पर सीएम योगी के बयान पर उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर आरोप लगाया है तो सच की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
वाराणसी में सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ: ज्ञानवापी सर्वे पर दिया बयान, 'सच सामने आएगा,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ से सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ शनिवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा- राहुल गाधी चर्चा में हिस्सा लें। उन्होंने किसी धर्म या बिरादरी के बारे में कुछ कह दिया था तो उन्हें माफी मांग लेनी चाहिए थी। इतने कोर्ट के चक्कर लगाने का कोई मतलब नहीं होता। अभी भी हम कह रहे हैं कि वो सदन में आते हैं तो वहां आकर माफी मांग लें। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bhadohi: जिले की नई एसपी मीनाक्षी कात्यायन ने जवानों से लगवाई दौड़, जानिए- उन्हें ऐसा क्यों करना पड़ा?
विज्ञापन
ज्ञानवापी सर्वे पर दिया ये बयान
सांसद दिनेश लाल यादव ने ज्ञानवापी सर्वे पर भी बयान दिया। ज्ञानवापी पर सीएम योगी के बयान पर उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर आरोप लगाया है तो सच की जांच होनी चाहिए। जो ढ़ाचा पहले था वो अब नहीं है। उसे किसी ने बलपूर्वक तोड़ दिया है। उसी की जांच सर्वे की टीम कर रही है। जांच से सच सामने आएगा, उससे किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
अखिलेश यादव पर बोले कि वो सपने में यूपी की 80 सीट जीतने का सपना देख रहे हैं। वो ट्विटर पर जीतते हैं, जमीन पर जीतने के लिए जमीन पर काम करना पड़ता है।