{"_id":"59a86b9f4f1c1be8278b4b08","slug":"namami-gange-padyatra-will-be-run-in-varanasi-toady","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज घाटों के शहर काशी में निकलेगी नमामि गंगे पदयात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज घाटों के शहर काशी में निकलेगी नमामि गंगे पदयात्रा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
नमामि गंगे पदयात्रा रैली का उप जिलाधिकारी राजातालाब ईशा दुहन
- फोटो : अमर उजाला
गंगा की अविरलता और निर्मलता के संकल्प के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए नमामि गंगे जागृति पदयात्रा शुक्रवार को घाटों के शहर काशी में निकाली जाएगी। शुक्रवार सुबह 10 बजे बीएचयू सिंह द्वार से पदयात्रा का शुभारंभ होगा।
पदयात्रा 11 बजे अस्सी घाट पर पहुंचेगी और यहां विविध कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर होमगार्ड्स, सैनिक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर और भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल मौजूद रहेंगे।
पदयात्रा में आठ सौ से अधिक होमगार्ड्स के अलावा स्कूलों के बच्चे, स्काउट-गाइड और एनसीसी कैडेट्स शामिल होंगे। होमगार्ड्स के जिला कमांडेंट संजय कुमार सिंह ने बताया कि यहां बैड दल, सलामी दल के जवान अतिथियों को बैंडबाजे के साथ सलामी देंगे।
विज्ञापन
इसके बाद यज्ञ और आचमन होगा। दीप प्रज्ज्वलन के बाद अविरलता-निर्मलता के मसले पर सभा होगी। इससे पहले गुरुवार को होमगार्ड्स कार्यालय पर बैठक के बाद जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें दो सौ बाइक सवार होमगार्ड्स बैनर के साथ चल रहे थे।
कचहरी से जगतपुर पहुंची रैली का स्वागत मोहन सराय बाईपास पर उप जिलाधिकारी राजातालाब ईशा दुहन ने किया। मोहन सराय से जगतपुर, रोहनिया, लहरतारा, मंडुवाडीह, भिखारीपुर से अखरी बाईपास होते हुए भारतीय सब्जी अनुसंधान केंद्र पर समाप्त हुई।