नमामि गंगे जन जागरण अभियान: दशाश्वमेध से शिवाला घाट तक फैलाई स्वच्छता जागृति, लोगों को दिया ये संदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 22 Nov 2022 09:50 AM IST
सार
गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा भारत की सनातनी व सांस्कृतिक आत्मा हैं। जो राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का काम करती है। मां गंगा के बिना भारतीय सभ्यता अधूरी है। गंगा न केवल राष्ट्रीय नदी है बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर भी है। देश में विविध भाषाएं, धर्म, संस्कृति, संगीत होने के बावजूद कुछ ऐसी चीजें हैं जो हमें बांधे रखती हैं, एकजुट रखती हैं...गंगा उनमें से एक है । नदियों के बिना सभ्यताओं का विस्तार संभव नहीं है, वे इसकी प्राण वायु हैं।
विज्ञापन
नमामि गंगे ने गंगा तट की स्वच्छता के लिए किया जन जागरण
- फोटो : अमर उजाला