{"_id":"68e3953b3d6d226fce0206f9","slug":"namami-gange-distributed-cloth-bags-among-devotees-at-kashi-vishwanath-dham-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ धाम: नमामि गंगे ने भक्तों में बांटे कपड़े के थैले, पॉलीथिन का त्याग करने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ धाम: नमामि गंगे ने भक्तों में बांटे कपड़े के थैले, पॉलीथिन का त्याग करने के लिए किया प्रेरित
Mon, 06 Oct 2025 03:39 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 06 Oct 2025 03:39 PM IST
सार
श्रद्धालुओं के साथ अन्य लोगों को प्लास्टिक न इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया। विश्वनाथ धाम प्रांगण में पॉलीथिन का उपयोग कर रहे श्रद्धालुओं को कपड़े के झोले का वितरण किया गया।
विज्ञापन
नमामि गंगे ने भक्तों में बांटे कपड़े के थैले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ धाम में सोमवार को भक्तिभाव के बीच पर्यावरण संरक्षण की अलख जगी। काशी और गंगा को पॉलिथीन मुक्त बनाने की कवायद की कड़ी में नमामि गंगे ने बाबा के दरबार में आए भक्तों में कपड़े के थैले बांटे। उन्हें पॉलीथिन का त्याग करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने श्रद्धालुओं के साथ लोगों को जागरूक किया। विश्वनाथ धाम प्रांगण में पॉलीथिन का उपयोग कर रहे श्रद्धालुओं को कपड़े के झोले का वितरण किया गया। लोगों को पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया । राजेश शुक्ला ने कहा कि यदि पॉलीथिन का इस्तेमाल होता रहा तो पर्यावरण का नुकसान होता रहेगा।
विज्ञापन
लोगों से अपील की गई कि पालीथिन के खिलाफ मुहिम में सहयोग करें। काशी और गंगा को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए जरूरी है कि लोग कपड़े का थैला लेकर घर से निकलें। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, प्रो. ममता उपाध्याय , एकता पाण्डेय , सत्यम उपाध्याय, अंबुज मिश्रा, वैष्णवी शर्मा, समृद्धि , सुनील एवं श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन