फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nagar nigam to collect garbej from village

ग्रामीण इलाकों में भी होगा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

Sat, 05 Sep 2020 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam to collect garbej from village
नगर के साथ साथ नगर निगम सीमा से सटे 86 गांवों में भी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की योजना बनाई गई है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन का नोएडा की एजेंसी एजी इनवायरो इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी से अनुबंध हो गया है। कंपनी की विशेषज्ञ टीम गूगल मैप के जरिए सर्वे भी कर रही है। मकानों की संख्या के अलावा शहर से निकलने वाले कचरे का आकलन किया जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार को कंपनी के लोग लमहीं, सारनाथ, आशापुर समेत अन्य गांवों में सर्वे कर लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन

सूचित किया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन होगा। जिसके लिए यूजर चार्ज के तौर पर 100 रुपये अदा करना होगा। इन घरों से फार्म में घर से कूड़ा के बारे में पूछा जा रहा है। गीला और सूखा कूड़ा कितना निकलता है। इसके आधार पर मैन पावर और गाडि़यों की संख्या तय की जाएगी। नगर निगम गाडि़यों की खरीद करेगी जबकि मैन पावर एबी इनवायरो कंपनी का होगा। इसके लिए ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि अक्टूबर से नई कंपनी काम शुरू कर देगी। इसके पहले की सारी प्रक्रिया सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी। नगर निगम की योजना के अनुसार एक अक्टूबर से वरूणा पार जोन में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन काम की शुरुआत करेंगे। दिसंबर तक नगर के पांचों जोन में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद गांव में भी घर घर कूड़ा उठाने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed