{"_id":"6707eedbd467ea9e0b051f1d","slug":"naac-team-submitted-the-university-evaluation-lasted-nine-hours-team-gave-sealed-envelope-to-vice-chancellor-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नैक टीम ने विद्यापीठ को सौंपी रिपोर्ट, नौ घंटे चला मूल्यांकन; टीम ने कुलपति को दिया बंद लिफाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नैक टीम ने विद्यापीठ को सौंपी रिपोर्ट, नौ घंटे चला मूल्यांकन; टीम ने कुलपति को दिया बंद लिफाफा
Thu, 10 Oct 2024 08:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 10 Oct 2024 08:42 PM IST
सार
Varanasi News: टीम ने आईक्यूएसी, मनोविज्ञान विभाग, समाज कार्य विभाग, वाणिज्य और प्रबंधशास्त्र संकाय, समाज विज्ञान संकाय, वित्त विभाग, कुलसचिव कार्यालय और सामान्य प्रशासन ऑफिस में भी नैक टीम का निरीक्षण चला।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में नैक का मूल्यांकन पूरा हो गया। देर रात नैक टीम ने कुलपति प्रो. एके त्यागी को बंद लिफाफे में रिपोर्ट सौंप दी। नैक टीम ने 11 घंटे में मूल्यांकन और रिपोर्ट तैयार की। सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक निरीक्षण चला।
विज्ञापन
शाम 6 बजे के बाद नैक टीम की एक्जिट बैठक में रिपोर्ट बनाई। टीम ने बैठक में कहा कि विश्वविद्यालय में शोध के स्तर को बढ़ाया जाना चाहिए। ऐतिहासिक संस्थान होने के नाते यहां के पूर्व छात्रों को भी जोड़ा जाना चाहिए। वहीं, विवि में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाना चाहिए। अगले सप्ताह तक ग्रेडिंग जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
यहां आकर हम धन्य हो गएः तीसरे दिन टीम ने सबसे पहले भारत माता मंदिर और ललित कला विभाग का निरीक्षण किया। चेयरमैन प्रो. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि भारत माता मंदिर काशी विद्यापीठ की अतुलनीय धरोहर है। यहां आकर हम धन्य हो गए। इसके बाद टीम ललित कला विभाग पहुंची। यहां लगी प्रदर्शनी देखी।
विज्ञापन
अंत में मूल्यांकन की रिपोर्ट तैयार की गई। इसके बाद नैक पीयर टीम एक्जिट बैठक हुई। टीम ने कुलपति को रिपोर्ट सौंपी और विश्वविद्यालय से रवाना हुई।
नैक टीम में ये सदस्य रहे मौजूदः तीसरे दिन चेयरमैन प्रो. राधे श्याम शर्मा के नेतृत्व में प्रो. जय प्रकाश त्रिवेदी, डॉ. लाल नुंडांगा, प्रो. राम कृष्णा सीलम, प्रो. सीमा मलिक, प्रो. विजय सिंह मिपुन और प्रो. एमएस देशमुख शामिल रहे।