{"_id":"65bebb06ec471d1ce9090c51","slug":"naac-preparation-completed-universitys-grade-will-increase-in-evaluation-varanasi-news-c-20-vns1013-501491-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नैक की तैयारी पूरी, मूल्यांकन में बढ़ेगा विश्वविद्यालय का ग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नैक की तैयारी पूरी, मूल्यांकन में बढ़ेगा विश्वविद्यालय का ग्रेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के नैक मूल्यांकन की तैयारियां संतोषजनक हैं। नैक मूल्यांकन में विश्वविद्यालय का ग्रेड बढ़ेगा और विश्वविद्यालय ए ग्रेड से ए प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त करेगा। यह जानकारी कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कुलाधिपति के प्रतिनिधि एवं ओएसडी डॉ. पंकज एल जानी को नैक मूल्यांकन प्रस्तुतिकरण की समीक्षा के दौरान दी।
शनिवार को योग साधना केंद्र में डॉ. जानी ने विश्वविद्यालय की नैक मूल्यांकन की तैयारियों की समीक्षा की। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि इसके पूर्व प्रदेश में इस संस्था का नैक से ग्रेडिंग ए रहा है। आज सभी लोग मिलकर ग्रेडिंग को अपग्रेड करने की तैयारी कर रहे हैं। विशेष कार्याधिकारी डॉ. पंकज एल जानी ने कहा कि सातों क्राइटेरिया का प्रस्तुतीकरण संतोषजनक रहा है। नैक मूल्यांकन के समन्वयक प्रो. अमित कुमार शुक्ल ने बताया कि राजभवन में राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के समक्ष शीघ्र नैक मूल्यांकन की समीक्षा के लिए समिति जाएगी। कुलाधिपति के ओएसडी के आगमन पर कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा एवं कुलसचिव राकेश कुमार ने स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान वित्तअधिकारी संतोष कुमार शर्मा, प्रो. रामपूजन पांडेय, प्रो. हरिशंकर पांडेय, प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी, प्रो. सुधाकर मिश्र उपस्थित थे।
सात क्राइटेरिया पर हुआ परीक्षण
पाठ्यचर्या समिति, शिक्षण-अधिगम एवं मूल्यांकन, अनुसंधान, नवाचार एवं विस्तार समिति, आधारभूत संरचना अधिगम एवं संसाधन समिति, छात्र समर्थन और प्रगति समिति, प्रशासन नेतृत्व प्रबंधन समिति, संस्थागत मूल्य एवं उत्तम परिपाटी समिति पर परीक्षण हुआ।