फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Muslim women suffering from triple talaq will get training, become self-sufficient

तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं को मिलेगी ट्रेनिंग, बनेंगी आत्मनिर्भर

Sat, 20 May 2017 03:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 20 May 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
Muslim women suffering from triple talaq will get training, become self-sufficient
प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करते बाबा बालक दास - फोटो : अमर उजाला

तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं के लिए खुशखबरी है। तलाक के बाद अपने बच्चों के साथ दर-दर भटकने को मजबूर महिलाओं के लिए मुस्लिम महिला फाउंडेशन ने शनिवार को वाराणसी में महिला कौशल विकास केंद्र की शुरुआत की।

विज्ञापन


इस केंद्र में तलाकशुदा महिलाओं को साक्षर और हुनरमंद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा तलाकशुदा महिलाओं के बच्चों को भी शिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद इन महिलाओं को बैंक से लोन दिलाकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र का उद्घाटन पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास ने किया। बता दें कि तीन तलाक से पीड़ित कई मुस्लिम महिलाएं वाराणसी में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादशाह बाग की सहाना तलाक के बाद अपने मायके में रहती हैं। उनकी छह साल की बेटी भी उनके साथ है। तलाक के बाद उनकी जिंदगी बेपटरी हो गई है। कुछ यही हाल अन्य महिलाओं का भी है। इस अवसर पर बाबा बालक दास ने कहा कि तलाक से मुस्लिम महिलाएं निराश न हों और अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed