फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Muslim women of varanasi support triple talaq bill

वाराणसीः तीन तलाक बिल को मुस्लिम महिलाओं का समर्थन, सात साल सजा की मांग 

Fri, 29 Dec 2017 02:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 29 Dec 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
Muslim women of varanasi support triple talaq bill
ब‌िल के समर्थन में मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने लोकसभा में तीन तलाक विधेयक बिल पेश होने पर खुशी जताई। मुस्लिम महिला फाउंडेशन से जुड़ी महिलाओं ने हुकुलगंज स्थित विशाल भारत संस्थान में महिला कचहरी का आयोजन किया।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाएं टीवी पर नजरें गड़ाए हुई थीं। इस दौरान मुस्लिम महिलाओं ने लोकसभा में तीन तलाक विधेयक के विरोध में आए ओवैसी का पुतला भी फूंका।

महिला कचहरी में फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने तीन तलाक विधेयक का प्रस्ताव रखा तो सभी महिलाओं ने हाथ उठाकर विधेयक का समर्थन किया। तीन तलाक देने वालों को सात साल ही सजा होनी चाहिए। तीन तलाक का खत्म होना भारत की मुस्लिम महिलाओं के हक में ऐतिहासिक कदम है। 
विज्ञापन


 

अपराध है हलाला करना

Muslim women of varanasi support triple talaq bill
पुतला फूंकती मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि हलाला एक अपराध है और इसे करने वाले और प्रेरित करने वालों दोनों पर रेप का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य नजमा परवीन ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तीन तलाक का विरोध कर मुस्लिम महिलाओं का विरोध कर रही है।

संस्थान की महासचिव अर्चना भारतवंशी ने कहा कि हर निकाह का कानूनी पंजीकरण अनिवार्य हो। तीन तलाक खत्म होने से महिलाओं का शारीरिक व मानसिक शोषण खत्म हो जाएगा।

डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि तीन तलाक को खत्म करने की लड़ाई में लगे लोगों ने अब राहत की सांस ली है। महिला कचहरी में शबाना बानो, नजमा बीबी, मुन्नी बेगम, मुमताज अंसारी, शहनाज अंसारी, कौसर जहां, अहसीन अंसारी, सोगरा बेगम, नजीरुन निसां, बिल्किस बेगम, नरगिस बानो मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed