फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Muslim Pura outbreak of smallpox in the baby's death

मुस्लिमपुरा में चेचक का प्रकोप, बच्चे की मौत

Wed, 01 Jun 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 01 Jun 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग मरीजों को बेहतर सुविधाएं दिए जाने का दावे तो खूब करता हो लेकिन हकीकत कुछ और ही है। कोटवां गांव के मुस्लिमपुरा, खुरका और डीहवापुरा में पूरी बस्ती एक सप्ताह से चेचक की चपेट में है। सैकड़ों लोग चेचक के शिकार हैं और बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


इस बीच मंगलवार को मुस्लिमपुरा में ढाई साल के बच्चे की मौत से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। सूचना पाकर चिकित्सकों संग मौके पर पहुंचे काशी विद्यापीठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. ओपी शुक्ला ने दो कैंप लगवा कर सभी की जांच कराई। दोनों कैंप में 136 लोगों की जांच कर दवाइयां बांटी गईं।  कोटवां के जिस मुस्लिमपुरा में चेचक से शकील के ढाई वर्षीय पुत्र इम्तजा आफरीन की मौत हुई है, इसमें करीब दो माह पहले भी चेचक फैली थी। तब विभागीय अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। शुरुआती दो तीन दिनों तक कैंप लगवार लोगों की जांच कर दवाइयां दी गईं। बाद में किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन



अब हालत यह है कि पिछले एक सप्ताह से बच्चे और बड़े सभी को तेज बुखार के साथ ही पूरे शरीर पर जगह-जगह दाने निकल रहे हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि बच्चे की मौत चेचक के साथ ही और कई अन्य बीमारियों की वजह से हुई है। तीनों बस्ती में दो अलग-अलग टीमें भेजकर जांच करवाई गई। इसमें कई लोग चेचक से आंशिक रूप से प्रभावित मिले। इन्हें जरूरी दवाइयां दी गईं। पीएचसी प्रभारी को चिकित्सकों की टीम भेजकर जांच कराते रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed